'खलीफा' की OTT रिलीज की जानकारी आई सामने, जानें कहां देख सकेंगे फिल्म?
अगर आप सिनेमाघरों में पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्शन से भरपूर मलयालम फिल्म 'खलीफा' नहीं देख पाए हैं तो अब आप इसे प्राइम वीडियो और लायंसगेट प्ले पर देख सकते हैं।
यह फिल्म 9 अक्टूबर से इन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम होगी। 20 अगस्त को ओणम के मौके पर यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर के बावजूद इसने दुनियाभर में करीब 45.05 करोड़ की कमाई की थी।
'खलीफा' तमिल, तेलुगु, मलयालम में भी होगी स्ट्रीम
अगर आप फिल्म देखने के लिए दूसरे प्लेटफॉर्म्स पसंद करते हैं, तो बता दें 'खलीफा' सिंपली साउथ और अहा (तमिल और तेलुगु भाषाओं में), मनोरमा मैक्स (मलयालम) पर भी उपलब्ध है।
मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका में इसे स्टारजप्ले पर देखा जा सकता है। इस फिल्म को वैशाख ने निर्देशित किया है। कहानी मंबरक्कल आमिर अली (सुकुमारन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सोने की तस्करी के एक गिरोह में फंस जाता है और उसकी जिंदगी में बड़ा उलटफेर हो जाता है।
फिल्म की कास्ट में टोविनो थॉमस, नील नितिन मुकेश और मालविका शर्मा (जिनका यह मलयालम डेब्यू है) जैसे कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा, मोहनलाल ने भी मंबरक्कल अहमद अली के रूप में एक खास भूमिका निभाया है।