क्यों 'दायरा' के लिए राजी हुए पृथ्वीराज सुकुमारन? खुद बताई खास वजह
मलयालम सिनेमा के जाने-माने अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन, निर्देशक मेघना गुलजार की अगली फिल्म 'दायरा' का हिस्सा बन गए हैं।
खास बात यह है कि वह इस फिल्म के साथ-साथ एक और बड़े प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं। पृथ्वीराज ने बताया कि वे मेघना के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा कि वे मेघना के काम के हमेशा से प्रशंसक रहे हैं और उन्हें फिल्म की कहानी ने भी बहुत प्रभावित किया है।
'दायरा' कब होगी रिलीज?
'दायरा' 18 सितंबर, 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंट को एक साथ ला रही है।
मेघना चाहती हैं कि उनकी फिल्म की कास्ट ऐसी हो जिसमें किसी एक खास इलाके का प्रभाव न दिखे। उनका मकसद है कि फिल्म में एक कलाकार हिंदी सिनेमा से हो और दूसरा किसी और इंडस्ट्री से।
इस फिल्म को जंगली पिक्चर्स और डॉ. जयंतीलाल गाडा (पेन स्टूडियोज) मिलकर निर्मित कर रहे हैं। वहीं, पेन मरुधर इसका डिस्ट्रीब्यूशन संभालेगी।