'कॉकटेल 2' में रश्मिका मंदाना-कृति सैनन के बीच पिसे शाहिद कपूर? छिड़ी लाइमलाइट की लड़ाई
क्या है खबर?
फिल्म 'कॉकटेल 2' की कास्टिंग को लेकर बॉलीवुड गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। चर्चा है कि फिल्म के हीरो शाहिद कपूर निर्माता के एक फैसले से खुश नहीं हैं। खबर आ रही है कि कृति सैनन और रश्मिका मंदाना के स्क्रीन टाइम को लेकर फिल्म के सेट पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। आखिर क्या है पूरा मामला और क्यों शाहिद इस फिल्म के कलाकारों से शाहिद कपूर नाराज बताए जा रहे हैं, आइए जानते हैं।
पोस्ट
स्क्रीन टाइम की जंग पर बिपाशा बसु ने लगाई मोहर
सारा ड्रामा तब शुरू हुआ, जब बिपाशा बसु ने रेडिट के एक तीखे पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर रीपोस्ट कर दिया, जिसमें दावा किया गया कि शाहिद फिल्म 'कॉकटेल 2' में अपने स्क्रीन टाइम को लेकर काफी नाराज हैं। खबरों की मानें तो फिल्म में कृति सैनन और रश्मिका के किरदारों को शाहिद के मुकाबले कहीं ज्यादा फुटेज और अहमियत दी जा रही है। शाहिद को डर है कि कहीं 2 हीरोइनों के बीच उनका किरदार दबकर न रह जाए।
किरदार
क्या 2 हीरोइनों के आगे फीके पड़े शाहिद?
बिपाशा ने जो पोस्ट शेयर किया, वो एक रेडिट थ्रेड का हिस्सा था। इस पोस्ट में बताया गया था कि शाहिद फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर 'असुरक्षित' महसूस कर रहे हैं। चर्चा है कि सीक्वल में कृति-रश्मिका के किरदार शाहिद से कहीं ज्यादा प्रभावशाली और बड़े हैं। जैसे ही बिपाशा ने इस खबर का स्क्रीनशॉट रीपोस्ट किया, ये पोस्ट लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, फिलहाल शाहिद ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
प्रतिक्रिया
बिपाशा के पोस्ट पर फैंस ने लिए मजे
जैसे ही ये खबर वायरल हुई, सोशल मीडिया यूजर्स ने मजे लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'मुझे लगता है बिपाशा कमेंट सेक्शन में जाना चाहती थीं, लेकिन इंस्टाग्राम के अजीब फीचर की वजह से गलती से रीपोस्ट हो गया।' एक ने लिखा, 'हाहा, गलती से हो गया होगा, लेकिन शाहिद का अपने साथी कलाकारों को लेकर असुरक्षित होना तो पुरानी बात है। पहले सिर्फ हीरो से होता था, अब हीरोइनों से भी होने लगा।'
उत्साह
तनाव के बीच भी बरकरार है 'कॉकटेल 2' की दीवानगी
जहां एक तरफ विवाद जारी है, वहीं 'कॉकटेल 2' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। पहले पोस्टर ने ही उम्मीदें बढ़ा दी हैं, जिसमें नई केमिस्ट्री और पेचीदा कहानी का वादा है। फिल्म में शाहिद और रश्मिका मंदाना की नई जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पर्दे के पीछे स्क्रीन टाइम को लेकर खींचतान की खबरों के बीच भी निर्माताओं का दावा है कि तीनों की तिकड़ी फिल्म की सबसे बड़ी खूबी होगी।