प्रिंस विलियम धर्मा प्रोडक्शन पहुंचे, करण जौहर के साथ सैफ-करीना ने किया स्वागत; देखें वीडियो
क्या है खबर?
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम इन दिनों भारत दौरे को लेकर चर्चा में हैं। इस मौके पर उन्होंने मुंबई में मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन कार्यालय का दौरा किया। दोनों की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। उनके स्वागत के लिए सैफ अली खान और करीना कपूर भी धर्मा प्रोडक्शन में मौजूद रहे। कहा जा रहा है कि प्रिंस 45 मिनट तक कार्यालय में रहे, जिसे करण ने अपना बड़ा सम्मान और सौभाग्य बताया।
स्वागत
प्रिंस के स्वागत में डांसर्स ने किया परफॉर्म
प्रिंस ऑफ वेल्स का स्वागत करने के लिए धर्मा प्रोडक्शन में कुछ डांसर्स ने परफॉर्मेंस दी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि वह फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के गाने 'से शावा शावा' और 'बोले चूड़ियां' पर डांस कर रही हैं। सामने प्रिंस के साथ करण, सैफ और करीना मौजूद हैं।
स्वागत के अलावा, उनके बीच भारतीय सिनेमा की ताकत और अलग-अलग भारतीय भाषाओं में बनने वाली फिल्मों को दुनियाभर में मिल रहे प्यार पर विस्तार से बात हुई।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#WATCH | Mumbai: Prince William, the Prince of Wales, arrived at the Dharma Productions office in Mumbai, where he was welcomed by filmmaker Karan Johar and actors Saif Ali Khan and Kareena Kapoor Khan pic.twitter.com/aMdyujgDnf
— ANI (@ANI) November 18, 2026
दौरा
अर्थशॉट प्राइज 2026 के लिए भारत आए हैं प्रिंस विलियम और केट
अर्थशॉट प्राइज 2026 का आयोजन पहली बार भारत में हो रहा है। इसका आयोजन मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 17 नवंबर, 2026 को किया गया।
इसी सिलसिले में प्रिंस अपनी पत्नी कैट मिडलटन के साथ भारत दौरे पर आए हैं।
3 दिन के इस दौरे के दौरान, इस शाही जोड़े ने मुंबई के लोअर परेल स्थित चाणक्य स्कूल ऑफ क्राफ्ट का दौरा किया। वहीं, बुधवार को प्रिंस धर्मा प्रोडक्शन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे।