NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / MTV रोडीज 19 में प्रिंस नरूला होंगे गैंग लीडर, सामने आया टीजर
    MTV रोडीज 19 में प्रिंस नरूला होंगे गैंग लीडर, सामने आया टीजर
    मनोरंजन

    MTV रोडीज 19 में प्रिंस नरूला होंगे गैंग लीडर, सामने आया टीजर

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    April 08, 2023 | 01:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    MTV रोडीज 19 में प्रिंस नरूला होंगे गैंग लीडर, सामने आया टीजर
    प्रिंस नरूला की 'रोडीज' में वापसी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@princenarula)

    टीवी रियलिटी शो 'MTV रोडीज' सबसे पुराने और चर्चित शो में से एक है। करीब एक दशक से लंबे समय से यह युवाओं का पसंदीदा शो बना हुआ है। हाल ही में 'रोडीज 19' का टीजर जारी हुआ था, जिसके बाद शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई थी। पिछली बार की तरह इस बार भी शो को सोनू सूद होस्ट कर रहे हैं। अब हर कोई नए सीजन के गैंग लीडर्स के बारे में जानने को उत्सुक है।

    हर खेल में इक्का जरूरी है- नरूला

    शो के पहले गैंग लीडर का नाम उजागर हो चुका है। नए सीजन के साथ प्रिंस नरूला रोडीज में वापसी कर रहे हैं। 'रोडीज 19' में वह गैंग लीडर के तौर पर नजर आएंगे। नरूला और MTV रोडीज ने इंस्टाग्राम पर एक टीजर जारी किया है, जिसमें नरूला के गैंग लीडर बनने की पुष्टि की गई। नरूला ने कैप्शन में लिखा, 'आप सबने इतना बुलाया कि मैं चला आया। आता कैसै नहीं, हर खेल में इक्का जरूरी है।'

    Instagram Post

    Instagram post

    A post shared by mtvroadies on April 8, 2023 at 12:29 pm IST

    वापसी से उत्साहित हैं प्रिंस

    प्रिंस नरूला खुद भी 'रोडीज X2' के विजेता रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 'रोडीज X4', 'रोडीज राइजिंग' और 'रोडीज एक्सट्रीम' में गैंग लीडर की कमान संभाली थी। ईटाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, "रोडीज मेरे लिए घर जैसा है। मैं शो में वापस आकर बेहद उत्साहित हूं। भले ही यह जानी-पहचानी जगह है, लेकिन हर सीजन में नई चुनौतियां होती हैं, नए प्रतिभागी और नए ट्विस्ट्स होते हैं। मुझे भरोसा है कि रोडीज का नया सीजन यादगार होगा।"

    2003 से चल रहा है 'रोडीज'

    'MTV रोडीज' छोटे पर्दे का लोकप्रिय एडवेंचर रियलिटी शो है। 2003 में इस शो की शुरुआत हुई थी और यह भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले रियलिटी शोज में से एक है। इस शो के पहले सीजन को सइरस साहूकार ने होस्ट किया था। रणविजय सिंह पहले सीजन के विजेता थे। इसके बाद वह शो के होस्ट और फिर गैंग लीडर बने। 'रोडीज' युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है।

    पिछले साल शो से अलग हो गए थे रणविजय सिंह

    गैंग लीडर रणविजय सिंह कई सालों से इस शो से जुड़े हुए थे। वह एक तरह से शो का चेहरा बन चुके थे। पिछले साल उन्होंने अपनी इस लंबी पारी को खत्म कर दिया था। पिछले सीजन में नेहा धूपिया और रैपर रफ्तार ने भी शो छोड़ दिया था। प्रशंसकों को नए गैंग लीडर्स के नामों का खुलासा होने का इंतजार है। पुराने चेहरों के बिना उन्हें शो कितना पसंद आएगा, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    MTV रोडीज
    प्रिंस नरुला
    रियलिटी शो

    MTV रोडीज

    #NewsBytesExclusive: हामिद बार्कजी ने जीता 'MTV स्पिलिट्सविला' का खिताब, बताई आगे की प्लानिंग MTV स्प्लिट्सविला
    मशहूर होने से पहले बैकस्टेज यह काम करती थीं नेहा धूपिया, जानें खास बातें सेलिब्रिटी गॉसिप
    MTV रोडीज 18: आशीष भाटिया और नंदिनी की जोड़ी बनी विजेता टीवी शो
    रिया चक्रवर्ती बनीं 'MTV रोडीज 19' में गैंग लीडर, बोलीं- क्या लगा था डर जाऊंगी  रिया चक्रवर्ती

    प्रिंस नरुला

    जन्मदिन विशेष: कई रियलिटी शो जीत चुके हैं प्रिंस नरूला, जानिए इनकी फिटनेस का राज एक्सरसाइज
    प्रिंस नरुला-युविका चौधरी समेत 'बिग बॉस' के इन कपल्स ने रचाई शादी सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या 'नच बलिए 10' को होस्ट करेंगे प्रिंस नरुला और युविका चौधरी? सलमान खान

    रियलिटी शो

    कौन हैं 'मास्टरशेफ इंडिया 7' के विजेता नयनज्योति? कुकिंग के अलावा इस कला में हैं माहिर टीवी शो
    'रोडीज सीजन 19' का टीजर रिलीज, जल्द शुरू होंगे ऑडिशन टीवी शो
    बिग बॉस 16: अर्चना-शिव के घमासान से शालीन-स्टैन की हाथापाई तक, शो के पांच बड़े विवाद बिग बॉस 16
    अब्दु ने 'बिग बॉस 16' से निकलते ही साइन किया इंटरनेशनल शो 'बिग ब्रदर UK'! अब्दु रोजिक
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023