'कॉल मी बे सीजन 2' की रिलीज तारीख का ऐलान, कहां आएगी अनन्या पांडे की सीरीज?
क्या है खबर?
अनन्या पांडे की वेब सीरीज 'कॉल मी बे' को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। 2024 में निर्माताओं ने इसके दूसरे सीजन का ऐलान किया था जो अगले महीने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार है। इसकी रिलीज तारीख का खुलासा कर दिया गया है। पहले सीजन की तरह ही करण जौहर और अदार पूनावाला बतौर निर्माता दूसरे सीजन से भी जुड़े हैं। इसका निर्देशन कॉलिन डी'कुन्हा ने किया है।
रिलीज
निर्माताओं ने साझा किया वीडियो
अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा कर 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की स्ट्रीमिंग तारीख से पर्दा उठाया है।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'दिन का फायदा उठाएं, क्योंकि वह फिर से धमाल मचाने के लिए यहां है।'
सीरीज अगले महीने 17 दिसंबर से स्ट्रीमिंग के लिए प्राइम वीडियो पर उलब्ध कराई जाएगी। खबराें के अनुसार, इस सीजन में अभिनेत्री श्रुति हासन भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
seize the day, because she’s here to slayyyy again 💅#CallMeBaeOnPrime, New Season, Dec 17@ananyapandayy @thevirdas @shrutihaasan #KaranJohar @adarpoonawalla @somenmishra0 @collinDcunha @Dharmatic_ pic.twitter.com/BlOz9jxLlO
— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 17, 2026