गैल गैडोट की 'द रनर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म?
मनोरंजन
प्राइम वीडियो ने अभी 'द रनर' का ट्रेलर रिलीज किया है। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें गैल गैडोट मुख्य भूमिका में दिखेंगी।
कहानी माया नाम की एक महिला की है, जो सुबह की अपनी जॉगिंग के लिए निकलती है। तभी उसे एक फोन आता है और उसे पता चलता है कि उसके बेटे का अपहरण हो गया है।
बेटे को वापस लाने के लिए माया को कुछ सख्त हिदायतों का पालन करना पड़ता है। उसे लगातार दौड़ते रहना है, जैसा बताया जाए ठीक वैसा ही करना है और इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताना है।
केविन कर रहे हैं 'द रनर' का निर्देशन
इस फिल्म का निर्देशन केविन मैकडोनाल्ड ने किया है। फिल्म में डामियन लुईस, रॉरी विल्मोट और अल्फ्रेड एनोच भी अहम भूमिका में दिखेंगे।
फिल्म का स्क्रीनप्ले मार्क गिब्सन ने लिखा है, जबकि डेविड कोसे इसे निर्मित किया है। आप इसे प्राइम वीडियो पर 2 सितंबर से देख सकते हैं।