Loading...
'जेलर 2' का OTT पर होगा राज, कब और कहां आएगी रजनीकांत की फिल्म?
OTT पर धाक जमाने आ रही 'जेलर 2'

'जेलर 2' का OTT पर होगा राज, कब और कहां आएगी रजनीकांत की फिल्म?

Nov 05, 2026
11:22 am

क्या है खबर?

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धाक जमाने आ रही है। नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित एक्शन-कॉमेडी पिछले महीने 15 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। इसने दुनियाभर में अब तक 800 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार कर लिया है। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में मौजूद है और 21वें दिन तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 466.05 करोड़ रुपये कमा चुकी है। आइए जानते हैं कि इसे OTT पर कब और कहां देख सकेंगे।

प्रीमियर

तमिल समेत 5 भाषाओं के साथ आएगी फिल्म

'जेलर 2' का 2023 में आया पहला भाग अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। दूसरा भाग इसी प्लेटफॉर्म पर 12 नवंबर, 2026 से उपलब्ध करा दिया जाएगा।

फिल्म तमिल के साथ-साथ हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में दस्तक देगी।

इसमें रजनीकांत अपने चर्चित किरदार 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन के रूप में लौटे हैं। उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती और विद्या बालन भी इसका अहम हिस्सा हैं।

ऋतिक रोशन, शिव राजकुमार और मोहनलाल अपने कैमियो से तहलका मचाते दिखे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT