'आदर्श बाल विद्यालय' लेकर फिर लौटेंगे केके मेनन, दूसरे और तीसरे सीजन का ऐलान
क्या है खबर?
केके मेनन की वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' अपने नए सीजन के साथ फिर लौटेगा। यह रोमांचक खबर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर दी है, जिससे दर्शकों के बीच उत्साह का माहौल है। निर्माताओं ने बताया कि पहले सीजन की सफलता के बाद, 'आदर्श बाल विद्यालय' के दूसरे और तीसरे सीजन के प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया गया है। इससे साफ हो गया है कि अन्य की तरह, यह सीरीज भी कई किस्तों में बनेगी।
सीरीज
पिछड़े स्कूलों और उनकी लचर व्यवस्था को दिखाती है सीरीज
पोशम पा पिक्चर्स के बैनर तले बनी 'आदर्श बाल विद्यालय' 24 जुलाई, 2026 को रिलीज हुई थी।
कहानी बदहाल सरकारी स्कूल के लापरवाह हेडमास्टर ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (केके) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कैम्ब्रिज जाने का मौका हासिल के लिए स्कूल और छात्रों की स्थिति सुधारने की कोशिश करते हैं।
अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया और प्रसन्ना बिष्ट समेत कलाकार भी अहम किरदारों में हैं।
सीरीज दर्शकों के बीच काफी हिट रही और अब नए सीजन के साथ जल्द वापसी करेगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Naye session ki taiyyari shuru🎒🏫#AdarshBaalVidyalayaOnPrime, Season 2 & 3 Now in Production pic.twitter.com/Ra50bCeSsw
— prime video IN (@PrimeVideoIN) August 14, 2026