सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' का ट्रेलर जारी, स्कूल की व्यवस्था सुधारते दिखे केके मेनन
क्या है खबर?
केके मेनन की सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' का ऐलान साल की शुरुआत में किया गया था। पोशम पा पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस सीरीज का आधिकारिक ट्रेलर अब यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है। सीरीज में कुल 7 एपिसोड हैं और इनका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। अभिमन्यु सिंह, अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया और प्रसन्ना बिष्ट समेत कलाकार भी इसका अहम हिस्सा हैं। इसका प्रीमियर भारत समेत दुनियाभर के 240 देशों एवं क्षेत्रों में किया जाएगा।
ट्रेलर
इस OTT पर होगा सीरीज का प्रीमियर
'आदर्श बाल विद्यालय' एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसकी कहानी शहर के सबसे पिछड़े स्कूलों में से एक को फिर से शुरू करने के इर्द-गिर्द घूमती है।
केके इसमें स्कूल के लापरवाह हेडमास्टर ज्ञानेश्वर त्रिपाठी का किरदार निभा रहे हैं।
कैम्ब्रिज में सरकार द्वारा प्रायोजित एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए वह अन्य शिक्षकों के साथ स्कूल की व्यवस्था सुधारने की कोशिश करते दिखते हैं।
सीरीज का प्रीमियर 24 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
Bacchon se pehle, school ko pass hona hi hoga 📖👨🏻🏫#AdarshBaalVidyalayaOnPrime, New Series, July 24@PoshamPa_P @EightyPackAbs @ChhotaThalaiva @himankgaur @kaykaymenon02 @nouwwwin @prasanna_bisht #ArchanaPuranSingh #AbhimanyuSingh @GolOpinions @Saurabh_Khanna @Deven_Bhojani… pic.twitter.com/DkE0Kb51cN
— prime video IN (@PrimeVideoIN) July 13, 2026