प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की 'पंचायत' के 'बिनोद' और 'भूषण' से मुलाकात, वीडियो वायरल
क्या है खबर?
अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज 'पंचायत' के किरदारों ने अपनी सादगी से हर किसी का दिल जीता है, लेकिन इस बार 'फुलेरा गांव' के 2 सबसे चर्चित चेहरे किसी और वजह से नहीं, बल्कि सीधे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, एक हालिया इवेंट के दौरान नरेंद्र मोदी का सामना 'पंचायत' सीरीज के बिनोद और भूषण (बनराकस) से हुआ।
वीडियो
प्रधानमंत्री ने खुद शेयर किया वीडियो
एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र मोदी ने 'पंचायत' सीरीज में 'बिनोद' का किरदार निभाने वाले अभिनेता अशोक पाठक और 'भूषण' (बनराकस) का किरदार निभाने वाले दुर्गेश कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मोदी बेहद गर्मजोशी और मजाकिया अंदाज में नजर आए। उन्होंने दोनों कलाकारों से मुस्कुराते हुए बातचीत की। बड़ी बात ये है कि प्रधानमंत्री ने खुद इंस्टाग्राम पर इस बातचीत का एक वीडियो शेयर किया और मजेदार कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा, 'बिनोद से कुछ बातें...।'
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Seems like Modi Ji binge watched Panchayat. 😂 pic.twitter.com/r9GcILawp8
— Meme Farmer (@craziestlazy) June 23, 2026
प्रतिक्रिया
फैंस ने लिए मजे
प्रशंसक देश के प्रधानमंत्री और अपने पसंदीदा किरदारों के बीच इस अप्रत्याशित मेल को देखकर फूले नहीं समा रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स ने कमेंट सेक्शन को मजेदार प्रतिक्रियाओं और 'पंचायत' सीरीज के काल्पनिक गांव 'फुलेरा' के संदर्भों से पाट दिया है। कोई लिख रहा है, 'देख रहा है न बिनोद, सीधे प्रधानमंत्री से मुलाकात हो रही है तो कोई चुटकी लेते हुए कह रहा है, 'अब तो सचिव जी का ट्रांसफर भी रुक जाएगा और फुलेरा का असली विकास होगा।'