Loading...
'हनुमान अंश' के निर्देशक के भजन पर झूम उठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खंजड़ी बजाकर जमाया रंग
'हनुमान अंशा' के निर्देशक के भजन पर झूमे प्रधानमंत्री मोदी

'हनुमान अंश' के निर्देशक के भजन पर झूम उठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खंजड़ी बजाकर जमाया रंग

Sep 26, 2026
06:43 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय के सामने स्थित पार्क में संघ परिवार के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर आयोजित 'भजन क्लबिंग' कार्यक्रम में भाग लिया। 'भजन क्लबिंग' एक आधुनिक ट्रेंड है, जिसमें युवा कॉन्सर्ट जैसे माहौल में इकट्ठा होकर भक्ति गीतों पर गाते, थिरकते और ताली बजाते हैं। इस खास मौके पर 'हनुमान अंश' के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने भी मंच पर अपनी प्रस्तुति दी और भक्ति गीत गाकर समां बांध दिया।

महफिल

मोदी के सामने गूंजा विशाल चतुर्वेदी का भजन

कार्यक्रम के दौरान विशाल चतुर्वेदी ने हनुमान चालीसा और एक मनमोहक भजन की संगीतमय प्रस्तुति दी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन करते हुए खुद का परिचय फिल्म 'हनुमान अंशा' के लेखक और निर्देशक के रूप में दिया, जिस पर दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।

इस बीच मोदी भी मुस्कुराते हुए दर्शकों के बीच से उनके लिए ताली बजाते नजर आए। विशाल ने इस खास पल की कई झलकियां अपने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

ट्विटर पोस्ट

निर्देशक ने गाया भजन

ADVERTISEMENT

उत्साह

खंजड़ी बजाकर बढ़ाया उत्साह

पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्री राम को समर्पित भजनों पर तालियां बजाते और वाद्ययंत्र खंजड़ी बजाते नजर आए।

'भजन क्लबिंग' एक नया सांस्कृतिक ट्रेंड है, जहां युवा कॉन्सर्ट जैसे माहौल में इकट्ठा होकर पारंपरिक भक्ति गीत गाते हैं।

इसमें बड़ी संख्या में शामिल जेन Z के युवा आधुनिक बीट्स और इलेक्ट्रॉनिक धुनों पर बने पारंपरिक आध्यात्मिक गीतों पर झूमते, गाते और नृत्य करते दिखे।

'हनुमान अंश' के बाद विशाल चतुर्वेदी देशभर में लोकप्रिय हो गए हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

झूम उठे प्रधानमंत्री मोदी

फिल्म

2 करोड़ के बजट वाली 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'हनुमान अंश' में चंदन आनंद और शोभिनव सत्या मुख्य भूमिकाओं में हैं।

महज 2 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी ये फिल्म 7 अगस्त को बिना किसी शोर-शराबे के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

हालांकि, दर्शकों की बेहतरीन प्रतिक्रिया के दम पर चौथे सप्ताह में इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया और अब ये बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार करने की तैयारी कर रही है।

ADVERTISEMENT