रियलिटी शो 'मां है ना' में शिल्पा शेट्टी के साथ यह अभिनेत्री भी आएंगी नजर
Zee5 12 जून को एक नया कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो 'मां है ना' लेकर आ रहा है। इस सीरीज में निकिता रावल के साथ शिल्पा शेट्टी भी नजर आएंगी।
'मां है ना' एक ऐसा शो है जो खाने, हंसी-मजाक और परिवार की प्यारी कहानियों के जरिए मातृत्व को सलाम करेगा।
इसमें आपको दिल छू लेने वाले पल और ढेर सारा मनोरंजन देखने को मिलेगा, क्योंकि यह शो मां के असल जज्बे को खूबसूरती से पेश करता है।
निकिता और शिल्पा शो 'मां है ना' में ला रहे हैं नई ऊर्जा
निकिता इस शो में एक नए अवतार में दिखेंगी और वे शिल्पा के साथ मिलकर शो की रौनक बढ़ाएंगी। शिल्पा खाने के प्रति अपने प्रेम और पारिवारिक मूल्यों के लिए हमेशा से जानी जाती हैं।
दोनों की जुगलबंदी पर्दे पर एक अलग ही ऊर्जा भरेगी, जो इस शो का मुख्य आकर्षण होगी।
परिवार के मजबूत रिश्तों पर एक अनूठा नजरिया पेश करने और प्रेरणादायक कहानियों से भरा 'मां है ना' इस साल Zee5 पर आने वाले सबसे खास शोज में से एक साबित हो सकता है।