Loading...
'प्रेम कीटाणु' और 'द वन' के सामने भी फीकी नहीं पड़ी 'हनुमान अंश', देखें ताजा कमाई
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट

'प्रेम कीटाणु' और 'द वन' के सामने भी फीकी नहीं पड़ी 'हनुमान अंश', देखें ताजा कमाई

Oct 05, 2026
10:07 am

क्या है खबर?

वीर पहाड़िया की फिल्म 'प्रेम कीटाणु' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' पहले से सिनेमाघरों में मौजूद है। उधर, हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की फिल्म 'डिगर' भी रिलीज हो गई, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इन सब के आगे भी 'हनुमान अंश' की चमक फीकी नहीं पड़ी है। आइए देखें इन सभी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर कमाई का हाल।

कमाई

'प्रेम कीटाणु' और 'द वन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, वीर की फिल्म 'प्रेम कीटाणु' 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।

इसने पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये से खाता खोला। फिर दूसरे दिन 35 लाख और तीसरे दिन 31 लाख रुपये कमाए, जिससे कुल कमाई महज 1.16 करोड़ रुपये हो पाई है।

सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म 'द वन' ने 10वें दिन 3.25 करोड़ कमाए और इसका कुल नेट कलेक्शन 62.10 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 80.79 करोड़ रुपये हो सकी है।

अन्य फिल्में

'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, 'डिगर' का खस्ता हाल

टॉम की फिल्म 'डिगर' हॉलीवुड की एक ब्लैक कॉमेडी है, जो 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आई थी।

इसने महज 78 लाख रुपये से ओपनिंग की और दूसरे दिन 52 लाख कमाए। तीसरे दिन यह सिर्फ 50 लाख कमाते हुए कुल 1.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई है।

विशाल चतुर्वेदी की 'हनुमान अंश' रिलीज के 2 महीने पूरे कर चुकी है। इसने 59वें दिन 3 करोड़ कमाए जिससे इसका कुल कलेक्शन 324.73 करोड़ रुपये हो चुका है।

ADVERTISEMENT