प्रीति जिंटा ने किराए पर लिया नया आशियाना, हर महीने चुकाएंगी इतनी रकम
क्या है खबर?
प्रीति जिंटा भारतीय सिनेमा में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्हें जल्द ही सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' में देखा जाएगा जिसका टीजर हाल ही में जारी हुआ। हालिया अपडेट है कि अभिनेत्री ने मुंबई में अपने 2 अपार्टमेंट बेचने के बाद एक नया घर किराए पर लिया है। उनका यह आलीशान अपार्टमेंट शहर के बांद्रा पश्चिम स्थित पॉश इलाके पाली हिल में स्थित है, जिसे प्रीति द्वारा 2 साल की लीज पर लिया गया है।
संपत्ति विवरण
मई, 2026 से लागू हो गया एग्रीमेंट, देना होगा इतना किराया
सीआरई मैट्रिक्स द्वारा प्राप्त संपत्ति दस्तावेजों के अनुसार, यह अपार्टमेंट 'आर्ट वेदा' बिल्डिंग में स्थित है, जिसका क्षेत्रफल करीब 1,500 वर्ग फुट है। साथ में 100 स्क्वायर फीट का पार्किंग स्थल भी शामिल है। यह संपत्ति एमएस यूनियन लैंड एंड बिल्डिंग सोसाइटी लिमिटेड से लीज पर ली गई है और एग्रीमेंट 27 मई, 2026 से लागू हो चुका है। एग्रीमेंट के मुताबिक, इस सौदे में पहले साल 6 लाख रुपये प्रति माह किराया देना होगा।
जमा राशि
संपत्ति के तहत इतने लाख रुपये जमा हुए
दस्तावेजों के अनुसार, पहले 12 महीने बीत जाने के बाद किराया बढ़कर 6.5 लाख रुपये प्रति महीना हो जाएगा। सौदे में 27 लाख रुपये की सुरक्षा जमा राशि भी शामिल है। फिलहाल इस सौदे पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। साल की शुरुआत में अभिनेत्री ने मुंबई के पाली हिल स्थित अपना आलीशान अपार्टमेंट 18.50 करोड़ रुपये में बेचा था। वहीं एक अन्य अपार्टमेंट उन्होंने नवंबर, 2025 में 14 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम में बेचा था।