बच्चों के लिए दिन-रात मेहनत कर रही थीं प्रिटी जिंटा, 'वाइब' कमबैक की कहानी है बेहद खास
मनोरंजन
प्रिटी जिंटा फिल्म 'वाइब' से बड़े पर्दे पर दमदार वापसी कर रही हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने जी-जान लगा दी है। उन्होंने एक महीने से कुछ ज्यादा समय में शूटिंग पूरी करने के लिए 18-18 घंटे काम किया।
उन्होंने अमेरिका में अपने बच्चों के पास जल्दी लौटने के लिए भारत के अपने छोटे से दौरे में ही शूटिंग खत्म की।
प्रिटी ने 'वाइब' की शूटिंग के दौरान परिवार को दी थी प्राथमिकता
प्रिटी ने बताया कि उन्होंने लंबे घंटों, मुश्किल एक्शन दृश्यों और खराब मौसम के बावजूद शूटिंग जारी रखी, क्योंकि उनके लिए परिवार के साथ समय बिताना सबसे ज्यादा मायने रखता है।
उन्होंने कहा, "हर इंसान की अपनी प्राथमिकताएं होती हैं।" प्रिटी ने साफ किया कि उन्होंने जानबूझकर इतना व्यस्त शेड्यूल चुना ताकि वह अपनों से ज्यादा देर दूर न रहें।
फिल्म 'वाइब' 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।