अमित साध-ईशा देओल की 'प्रताप' का ट्रेलर जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
क्या है खबर?
अमित साध और ईशा देओल की आगामी फिल्म 'प्रताप' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। सचिन सराफ द्वारा निर्देशित और लिखित यह एक एक्शन क्राइम-ड्रामा है, जिसे प्रदीप रंगवानी और यूवी फिल्म्स के बैनर तले निर्मित किया गया है। इसमें मशहूर निर्देशक तिग्मांशु धूलिया भी अपने अभिनय का हुनर दिखाते नजर आएंगे। सीमा बिस्वास भी इसका हिस्सा हैं। फिल्म के ट्रेलर में अमित एक अनुभवी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका निभाते दिखाई दे रहे हैं।
रिलीज
नवंबर में सिनेमाघरों का रुख करेगी फिल्म
ट्रेलर की शुरुआत अमित के किरदार 'प्रताप' से होती है, जिसे लोग 26 एनकाउंट करने के लिए जानते हैं।
कहानी में मोड़ तब आता है, जब अपराधियों को जेल भेलने वाला प्रताप खुद एक हाई-प्रोफाइल साजिश में फंसकर जेल की सलाखों के पीछे पहुंच जाता है।
यहां से उसकी यात्रा आत्म-खोज और बदले की एक बड़ी लड़ाई का रुख लेती है। ईशा उनकी पत्नी के किरदार में हैं।
फिल्म 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाने आएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
Bollywood: Here Comes the trailer of..
— Ankit Srivastav (@itsankshree) October 26, 2026
🎬 PRATAP – 🔥
“This Time, the Target Is Within.” 🎯https://t.co/3bUAzthfi4
Mumbai’s celebrated encounter specialist. A city that once regarded him as a hero. A system that now finds itself questioning his actions.#pratap