अमित साध और ईशा देओल की फिल्म 'प्रताप' का पहला पोस्टर जारी, रिलीज तारीख भी आई
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता अमित साध और ईशा देओल एक साथ बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म 'प्रताप' का पहला आधिकारिक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। साथ में रिलीज तारीख भी बताई गई है। इस सस्पेंस-थ्रिलर को सचिन सराफ द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है, जबकि प्रदीप रंगवानी और यूवी फिल्म्स ने मिलकर इसका निर्माण किया है। फिल्म में अमित को एक अनुभवी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।
पोस्टर
पोस्टर में अमित और ईशा के साथ अन्य सितारे भी दिखे
पोस्टर में अमित बेहद इंटेंस और रफ-एंड-टफ अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्हें हाथ में बंदूक लिए निशाना साधते हुए देखा जा सकता है।
ईशा बिल्कुल शांत अंदाज में दिखाई दे रही हैं। तिग्मांशु धूलिया, मिलिंद गुणाजी और सीमा बिस्वास भी इसका हिस्सा हैं।
कहानी एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की है, जिसे जेल जाना पड़ता है। वहां से निकलकर उसे अपने अतीत की कुछ चौंकाने वाली घटनाओं का पता चलता है।
फिल्म 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पाेस्टर
AMIT SADH - ESHA DEOL: 'PRATAP' FIRST LOOK POSTER UNVEILED – THEATRICAL RELEASE DATE LOCKED... #AmitSadh steps into the shoes of a decorated encounter specialist in #Pratap, the upcoming thriller produced by Pradeep Rangwani and UV Films.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 16, 2026
The film is slated for a theatrical… pic.twitter.com/MBU9QiBmKh