प्रशांत वर्मा की 'महाकाली' का टीजर आया सामन, अक्षय खन्ना का दिखा धमाकेदार अवतार
'महाकाली' फिल्म का टीजर आ गया है। प्रशांत वर्मा की यह नई पौराणिक फिल्म 8 जनवरी, 2027 को रिलीज होने वाली है। यह समुद्र मंथन के दौरान देवताओं और असुरों के बीच हुए मशहूर पौराणिक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
फिल्म की कहानी एक दिलचस्प सवाल उठाती है कि जब असुरों ने इस ब्रह्मांडीय घटना में अहम भूमिका निभाई थी, तो उन्हें अमरता क्यों नहीं मिली?
अक्षय खन्ना शुक्राचार्य बनकर करेंगे असुरों की बगावत की अगुवाई
अक्षय इसमें शुक्राचार्य के किरदार में हैं, जो देवताओं और इंसानों, दोनों के खिलाफ असुरों की बगावत की कमान संभालते दिखेंगे।
टीजर में रक्तबीज जैसे शक्तिशाली असुर की झलक भी मिलती है। साथ ही, एक रहस्यमयी नवजात शिशु भी दिखाया गया है, जिसका देवी महाकाली से गहरा संबंध है। फिल्म का निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लुरू ने किया है।
इसे आर.के. डुग्गल प्रस्तुत कर रहे हैं और RKD स्टूडियोज के बैनर तले रिवाज रमेश डुग्गल ने इसका निर्माण किया है। फिल्म में अक्षय के अलावा श्रीया रेड्डी, भूमी शेट्टी और रोहित सराफ भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।