LOADING...
प्रणित मोरे ने मांगी माफी, बोले- बड़ी चूक हो गई, बस एक और मौका दे दो
प्रणित मोरे ने मांगी जनता से माफी

प्रणित मोरे ने मांगी माफी, बोले- बड़ी चूक हो गई, बस एक और मौका दे दो

Jun 13, 2026
12:36 pm

क्या है खबर?

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों चौतरफा विवादों और ट्रोलिंग से घिरे हुए हैं। 370 रुपये की बिरयानी को लेकर हुए भारी बवाल के बाद अब कॉमेडियन ने एक वीडियो जारी कर जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। प्रणित ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि लोग उन पर जो गुस्सा निकाल रहे हैं, वो उसके हकदार हैं। आइए जानते हैं प्रणित मोरे ने अपने माफीनामे में क्या कहा।

माफीनामा

भारी ट्रोलिंग के बीच कॉमेडियन प्रणित का माफीनामा

प्रणित ने गुरुग्राम में हुए अपने एक शो के दौरान '370 की बिरयानी' वाले विवाद पर सोशल मीडिया पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा, "नमस्ते, तो बात ये है कि मैं काफी समय से इस बारे में बात करना चाहता था, लेकिन मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया था। आप सबने मेरा वो क्राउड वर्क (दर्शकों से बातचीत वाला वीडियो) देखा होगा, जिसकी वजह से मुझे काफी नफरत मिल रही है और शायद मैं इस नफरत का हकदार भी हूं।"

अफसोस

"मैं चाहता तो उसे वहीं रोक सकता था"

प्रणित बोले, "क्योंकि जब मैं उस लड़के के साथ बातचीत कर रहा था, उसने काफी अपमानजनक बातें बोलीं और सब लोग भी उस पर हंस रहे थे तो मैं भी बहक गया और मुझसे सही-गलत को समझने में चूक हो गई। मुझे लगता है कि ये मेरी सबसे बड़ी गलती थी। मैं चाहता तो उसे वहीं रोक सकता था, स्टैंड ले सकता था, जो मैं नहीं कर पाया। मैंने उसे एक प्लेटफॉर्म दे दिया, जिससे चीजें इतनी ज्यादा बढ़ गईं।"

Advertisement

गुजारिश

माफी मांगते हुए प्रणित ने जनता से मांगा एक और मौका

प्रणित ने आगे कहा, "जिनको भी इस वजह से ठेस पहुंची है, उन सबसे मैं माफी मांगना चाहता हूं। मेरे खिलाफ जो भी कानूनी कार्रवाई चल रही है, मैं उसमें अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा हूं। मैं आपसे बस यही गुजारिश करता हूं कि मुझे एक और मौका दिया जाए। मैं एक बेहतर इंसान बनकर दिखाऊंगा।" प्रणित का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

विवाद

कहां से शुरू हुआ विवाद?

विवाद की शुरुआत प्रणित के कॉमेडी शो से हुई, जहां दर्शकों के साथ बातचीत के दौरान हिमांशु जांगड़ा नाम के एक दर्शक ने अपनी डेटिंग का अनुभव साझा किया। उसने दावा किया कि उसने एक लड़की को 370 रुपये की चिकन बिरयानी खिलाई थी और बाद में उससे शारीरिक संबंध की उम्मीद की थी। वो बोला, "370 लगे हैं, उसे तो वसूल तो करूंगा ही।" युवक की इस टिप्पणी पर शो में हंसी-मजाक हुआ और प्रणीत भी ठहाके लगाते दिखे।

Advertisement