Loading...
'स्पिरिट' के बाद 'एनिमल पार्क' की बारी, रणबीर कपूर की फिल्म पर क्या है अपडेट? 
फिल्म 'एनिमल पार्क' को लेकर आया अपडेट

'स्पिरिट' के बाद 'एनिमल पार्क' की बारी, रणबीर कपूर की फिल्म पर क्या है अपडेट? 

Aug 21, 2026
12:43 pm

क्या है खबर?

फिल्म निर्देशक संदीप रेड्‌डी वांगा इन दिनों अपना पूरा समय 'स्पिरिट' को दे रहे हैं। उनके निर्देशन में बन रही इस एक्शन-थ्रिलर में लीड रोल प्रभास निभा रहे हैं। उनके साथ तृप्ति डिमरी शामिल हैं। इस बीच, निर्देशक के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने पुष्टि की है कि 'स्पिरिट' के बाद, अगला नंबर रणबीर कपूर अभिनीत 'एनिमल पार्क' का होगा। बता दें कि 'एनिमल' 2023 में रिलीज हुई थी, जिसमें रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य किरदार में थीं।

शूटिंग

2027 के आखिर में लगेगा 'एनिमल पार्क' का नंबर

NDTV तेलुगु से बातचीत में, प्रणय ने बताया कि 'स्पिरिट' के बाद वे और संदीप 6 महीने का ब्रेक लेंगे। इसके बाद 'एनिमल पार्क' की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

चूकि 'स्पिरिट' 5 मार्च, 2027 को रिलीज हो रही है। लोगों का अनुमान है कि रणबीर अभिनीत फिल्म 2027 के अंत में शुरू होगी और 2029 तक रिलीज हो पाएगी।

रेडिट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने चिंता जताई कि फिल्म में जरूरत से ज्यादा देरी की संभावना दिख रही है।

अन्य फिल्में

'लव एंड वॉर' और 'ब्रह्मास्त्र 2' भी चर्चा में

हाल ही में, पिंकविला से एक सूत्र ने बताया था कि जनवरी, 2027 में 'रामायण 2' की शूटिंग खत्म करने के बाद, रणबीर 'ब्रह्मास्त्र 2' की शूटिंग शुरू करेंगे। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित उनकी फिल्म 'लव एंड वॉर' भी अगले साल रिलीज हो रही है। इन परियोजनाओं को देखकर साफ है कि अगला साल उनके लिए बहुत व्यस्त होगा।

फिलहाल, रणबीर दिवाली, 2026 पर रिलीज के लिए तैयार 'रामायण' में व्यस्त हैं।

ADVERTISEMENT