आखिरकार कोर्ट पहुंचे प्रकाश राज, गैर-जमानती वारंट हुआ रद्द; मिली जमानत
मनोरंजन
वोटर ID मामले में पहले अदालत में पेश न होने के बाद, अभिनेता प्रकाश राज ने इस हफ्ते बेंगलुरु की अदालत में हाजिरी दी। जब वे हाजिर नहीं हुए तो अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया था।
हालांकि, उनके वकील ने दलील दी कि उन्हें समन ठीक से नहीं मिले थे। जज ने उनकी दलील को मान लिया और 4,000 रुपये के मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी।
शिकायत में आरोप था कि प्रकाश के पास थे कई राज्यों के वोटर ID
यह मामला साल 2019 का है। तब एक शिकायत में उन पर आरोप लगा था कि उनके पास 4 राज्यों के वोटर ID थे।
इनमें कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना भी शामिल थे। चुनाव नियमों के हिसाब से ऐसा करना ठीक नहीं है।
पुलिस ने इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद मामला अदालत में पहुंच गया। प्रकाश इससे पहले 2 बार भेजे गए समन पर अदालत नहीं आए थे, लेकिन इस बार हाजिर होकर उन्होंने अपना वारंट रद्द करवा लिया।