मुंबई में प्राजक्ता माली का बड़ा धमाका, करोड़ों का घर खरीदने के बाद बेचा पुराना फ्लैट
मराठी अभिनेत्री प्राजक्ता माली ने मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में अपना 473 वर्ग फीट का फ्लैट 1.12 करोड़ रुपये में बेचा है। प्रॉपर्टी की बिक्री का पंजीकरण 10 सितंबर, 2026 को हुआ। खास बात यह है कि इससे कुछ हफ्ते पहले, 12 अगस्त को उन्होंने इसी इलाके में 996 वर्ग फीट का एक नया फ्लैट 6.42 करोड़ रुपये में खरीदा था। ये अपार्टमेंट ओबेरॉय एक्सक्विजिट में है और इसके साथ पार्किंग भी मिली है। प्राजक्ता ने पुराने फ्लैट को बेचने की वजह सार्वजनिक नहीं की है।
पुराने फ्लैट से करीब दोगुना बड़ा है प्राजक्ता का नया घर
प्राजक्ता माली का नया घर उनके पुराने फ्लैट से करीब दोगुना बड़ा है। गोरेगांव ईस्ट के ओबेरॉय एक्सक्विजिट में ये अपार्टमेंट 996 वर्ग फीट का है और इसके साथ एक पार्किंग की जगह भी मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 64,500 रुपये प्रति वर्ग फीट है। इस घर को खरीदने के लिए प्राजक्ता ने इंडियन बैंक से होम लोन लिया था, वहीं पुराने 473 वर्ग फीट के फ्लैट की बिक्री पर उन्होंने करीब 6.73 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी भरी।