LOADING...
राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' की रिलीज तारीख का ऐलान
राजकुमार राव की नई फिल्म की रिलीज तारीख जारी

राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' की रिलीज तारीख का ऐलान

Jun 09, 2026
01:18 pm

क्या है खबर?

मैडॉक फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' का ऐलान कर दिया है। इसमें राजकुमार राव मुख्य किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ लीड रोल में वामिका गब्बी हैं, जो अभिनेता के साथ पहले 'भूल चूक माफ' (2025) में नजर आई थीं। अविनाश अरुण द्वारा निर्देशित यह एक बायोग्राफिकल फिल्म है, जो देश के सबसे प्रसिद्ध वकीलों में से एक उज्ज्वल निकम की जिंदगी से प्रेरित होगी। फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया गया है।

रिलीज

अगस्त में बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने आएगी फिल्म 

ट्रेड विश्लेषक और फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने एक्स पर फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान किया है। उन्होंने लिखा, 'दिनेश विजान और राजकुमार राव एक बार फिर साथ आ रहे हैं। 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' की रिलीज तारीख का ऐलान हो गया है। यह 7 सितंबर, 2026 को आएगी।' दिलचस्प बात यह है कि मैडॉक एक ही महीने में अपनी 2 फिल्में लेकर आ रहा है। दरअसल, श्रद्धा कपूर अभनीत फिल्म 'ईथा' 28 अगस्त को रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

परिचय

जानिए कौन हैं उज्ज्वल निकम

30 मार्च, 1953 को जलगांव में जन्मे उज्ज्वल निकम भारत के सबसे प्रतिष्ठित लोक अभियोजकों में से एक हैं। उन्हें कई ऐतिहासिक आपराधिक मामलों को संभालने के लिए जाने जाते हैं। खासतौर पर, 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुकदमे में दोषियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। राजकुमार की फिल्म इस ऐतिहासिक मुकदमे के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण कानूनी मामलों पर प्रकाश डालेगी। फिल्म में सिकंदर खेर और जयदीप अहलावत भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में शामिल हैं।

Advertisement