प्रदीप रंगनाथन ने 'PR शो' प्रोडक्शन हाउस किया लॉन्च, इस फिल्म का किया ऐलान
अभिनेता और फिल्ममेकर प्रदीप रंगनाथन ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस 'PR शो' लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआत उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'PRS1' के ऐलान के साथ की है।
सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म को एक नहीं, बल्कि 6 लोग मिलकर निर्देशित करेंगे। ये सभी प्रदीप के पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर्स हैं, जिन्होंने अब मिलकर 'द अल्फा यूनिट' नाम की एक टीम बनाई है और इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।
'PRS1' में साई अभिंन्कर देंगे म्यूजिक
फिल्म 'PRS1' में अहम भूमिका में मैमथा बाईजू दिखेंगी। उनके साथ अस्वथ मारिमुथु भी हैं, जो पहले फिल्में निर्देशित करते थे, लेकिन अब पहली बार बतौर अभिनेता नजर आएंगे।
इनके अलावा, फिल्म में सिवाजी सोंतिनेनी, स्वसिका, लिजी एंटनी और नई कलाकार एनामिका माही भी अहम किरदारों में हैं।
फिल्म का म्यूजिक साई अभिंन्कर ने दिया है, जिन्होंने हाल ही में इसका लॉन्च सॉन्ग 'आने वाला स्टार' रिलीज किया है। फिल्म की कहानी के बारे में अभी ज्यादा खुलासा नहीं हुआ है, पर माना जा रहा है कि यह एक महिला प्रधान एक्शन एंटरटेनर होगी, जिसे एक मजबूत तकनीकी टीम का सपोर्ट मिल रहा है।