प्रदीप रंगनाथन के 'PR शो' का हुआ ऐलान, 'PRS01' प्रोमो गीत देख झूम उठे फैंस
प्रदीप रंगनाथन ने अपना प्रोडक्शन हाउस 'PR शो' लॉन्च कर दिया है। उन्होंने अपने नए प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत 'PRS01' नाम की एक नई फिल्म से की है।
इस घोषणा के साथ फिल्म का एक वीडियो और एक शानदार प्रोमो गीत 'आने वाला स्टार' भी जारी किया गया है।
इस फिल्म का नया कानसेप्ट और इसका मजेदार अंदाज देखकर तमिल सिनेमा के फैंस में अभी से काफी जोश दिख रहा है।
6 सदस्यों वाली अल्फा यूनिट 'PRS01' को कर रही है निर्देशित
'PRS01' को प्रदीप ने खुद लिखा और निर्मित किया है। फिल्म का निर्देशन 6 सदस्यों वाली 'अल्फा यूनिट' टीम ने किया है, जिसमें विशाल TR, यश V, नरेन सोदा, चणक्यन R, धनुष कुमार और इलामपरिथी शामिल हैं।
फिल्म में मुख्य भूमिका में मामीथा बाईजू दिखेंगी। उनके साथ अश्वथ मारिमुथु, स्वासिका और नई अभिनेत्री अनामिका माही भी अहम किरदारों में हैं।
वहीं, तेलुगु अभिनेता शिवाजी सोंतिनेनी भी एक खास भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर ने तैयार किया है, जिन्होंने पहले 'ड्यूड' फिल्म पर भी काम किया था।
आपको बता दें कि 'आने वाला स्टार' सिर्फ एक प्रोमो गीत है, यह फिल्म का नाम नहीं है।