प्रभास की 'फौजी' के कारण बढ़ेगा 'स्पिरिट' का इंतजार? सामने आई ये जानकारी
क्या है खबर?
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'फौजी' इस साल रिलीज नहीं होगी। सिनेमाघरों में 3 दिसंबर, 2026 को रिलीज के लिए तैयार इस पीरियड-ड्रामा को अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह ऐलान खुद निर्माताओं द्वारा किया गया था। ताजा अपडेट है कि फिल्म की रिलीज में बदलाव से संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित 'स्पिरिट' की रिलीज तारीख भी बदलाव का सामना कर सकती है, जो फिलहाल 5 मार्च, 2027 को रिलीज होने वाली है।
लक्ष्य
'फौजी' को मार्च में रिलीज करने की योजना
टाइम्स नाउ के मुताबिक, प्रभास अभिनीत 'फौजी' को दिसंबर, 2026 से खिसका कर अब 18 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।
बताया जा रहा है कि निर्माता फिलहाल फिल्म के इंटरवल सीक्वेंस पर काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग साल के अंत तक पूरी हो जाने की उम्मीद है।
अगर 'फौजी' की मार्च, 2027 के लिए रिलीज पक्की हो गई, तो प्रभास की 'स्पिरिट' पर फैंस की नजरें होंगी।
परियोजना
'स्पिरिट' की रिलीज में बदलाव की पुष्टि नहीं
फिलहाल, वांगा की ओर से 'स्पिरिट' की रिलीज तारीख में बदलाव की पुष्टि नहीं है, जो 5 मार्च, 2027 के लिए तय है।
अब देखना होगा कि प्रभास की दोनों फिल्मों (फौजी और स्पिरिट) एक ही महीने में सिनेमाघरों का दस्तक करती हैं, या निर्माता कुछ और योजना बनाते हैं।
'फौजी' की बात करें, तो हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित यह ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित काल्पनिक कहानी है। इसमें इमानवी, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा भी शामिल हैं।