NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रभास से लेकर अभिषेक तक, इन सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट को हैकर्स ने बनाया निशाना
    अगली खबर
    प्रभास से लेकर अभिषेक तक, इन सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट को हैकर्स ने बनाया निशाना
    इन सितारों के अकाउंट हुए हैक

    प्रभास से लेकर अभिषेक तक, इन सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट को हैकर्स ने बनाया निशाना

    लेखन मेघा
    Oct 15, 2023
    03:58 pm

    क्या है खबर?

    प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म 'सालार' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं तो अब उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है।

    इंस्टाग्राम से अचानक ही अभिनेता का अकाउंट गायब हो जाने से प्रशंसक चिंतित हो गए हैं और तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

    हालांकि, अभी प्रभास की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है कि उनका अकाउंट हैक हुआ है या उन्होंने बंद किया है।

    आइए, उन सितारों पर नजर डालते हैं, जिनके साथ ऐसा हुआ है।

    जानकारी

    प्रभास का फेसबुक अकाउंट भी हो चुका हैक

    कुछ महीनों पहली ही प्रभास के फेसबुक अकाउंट को भी हैक कर लिया गया था। इसके बाद, अभिनेता ने बयान जारी किया था कि उनके फेसबुक पेज के साथ छेड़छाड़ की गई है और उनकी टीम इसका समाधान निकाल रही है।

    #1

    ईशा देओल

    अभिनेत्री ईशा देओल का भी इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर सभी के साथ साझा की थी।

    अभिनेत्री ने सभी से आग्रह किया था कि उनके अकाउंट से भेजे जाने वाले किसी भी संदेश पर कोई प्रतिक्रिया न दें।

    ईशा ने एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया था, जिसमें उनके नाम की जगह पर इंस्टाग्राग सपोर्ट लिखा आ रहा था। अभिनेत्री की शिकायत के बाद उनके अकाउंट को ठीक किया गया था।

    #2

    बोनी कपूर

    बोनी कपूर के सोशल मीडिया अकाउंट को भी हैकर्स ने निशाना बना लिया था और फिर बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों से पैसे की मांग की थी।

    इसके बाद] निर्माता ने IT सेल की मदद ली और तब जानकारी मिली कि हैकर ने गुजरात से मैसेज कर लोगों से 5 से 10 हजार रुपये तक की मांग की थी।

    ऐसे में बोनी ने सभी लोगों से किसी को भी पैसे ट्रांसफर नहीं करने का आग्रह किया था।

    #3

    अभिषेक बच्चन

    अभिषेक बच्चन के अकाउंट को तुर्की के रहने वाले एक शख्स ने हैक कर लिया था और इसके बाद कई पोस्ट भी किए थे।

    बाद में, अभिनेता को जानकारी लगी तो उन्होंने सभी पोस्ट को डिलीट किया।

    इसी तरह करण जौहर के अकाउंट को भी हैक कर मशहूर हस्तियों को तरह-तरह के मैसेज भेजे गए थे, जिसकी जानकारी निर्देशक ने ट्वीट साझा कर को दी थी और साथ ही किसी भी मैसेज का जवाब न देने को कहा था।

    #4

    अमिताभ बच्चन

    अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया अकाउंट को भी कई बार हैक किया जा चुका है।

    2019 में अभिनेता के एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट को हैक कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी गई थी।

    इतना ही नहीं उनके बायो को भी बदलकर लव पाकिस्तान लिख दिया गया था।

    इसी तरह, उनके अकाउंट से एक आपत्तिजनक साइट को भी फॉलो कर दिया गया था, जिसके बाद अभिनेता ने ट्वीट कर हैक होने की जानकारी दी थी।

    जानकारी

    इन सितारों के अकाउंट भी हुए हैक

    इन सबके अलावा, फिल्म इंडस्ट्री के बहुत से सितारे हैकर्स के निशाने पर आ चुके हैं। इन सितारों में उर्मिला मातोंडकर, अमीषा पटेल, तब्बू, विक्रांत मैसी, जॉन अब्राहम और श्रुति हसन आदि शामिल हैं, जिनके इंस्टाग्राम, फेसबुक या एक्स अकाउंट हैक हो चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रभास
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    प्रभास

    जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' की रिलीज डेट का ऐलान, 'प्रोजेक्ट के' से होगी टक्कर जॉन अब्राहम
    बॉक्स ऑफिस: दर्शकों के लिए तरस रही 'आदिपुरुष', कमाई में गिरावट  आदिपुरुष फिल्म
    प्रभास की 'सालार' का टीजर इन दिन होगा रिलीज, नया पोस्टर भी जारी  सालार फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: प्रभास की 'आदिपुरुष' का निकला दम, कमाई में लगातार गिरावट  आदिपुरुष फिल्म

    बॉलीवुड समाचार

    रकुल प्रीत सिंह हैं करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, जानिए उनका कार कलेक्शन  रकुल प्रीत सिंह
    'रामायण': रणबीर राम बनने के लिए करेंगे ये त्याग, अगस्त्य नंदा ने ठुकराया फिल्म का प्रस्ताव रणबीर कपूर
    जरीन खान को मिली बड़ी राहत, धोखाधड़ी मामले में जारी गिरफ्तारी वारंट हुआ रद्द जरीन खान
    'जवान' बनी 2023 की सबसे ज्यादा देखी गई भारतीय फिल्म, बटोरे इतने करोड़ दर्शक जवान फिल्म

    मनोरंजन

    केके मेनन को OTT ने दिए शानदार मौके, बोले- पहले बन गई थी खलनायक की छवि केके मेनन
    टाइटन पनडुब्बी हादसे पर बनेगी फिल्म 'सैलवेज्ड', लेखक ने कहा- दुनिया को सच जानने का अधिकार हॉलीवुड समाचार
    'पठान' से आगे निकली 'जवान', बनी इस साल दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म  शाहरुख खान
    अनुराग कश्यप की फिल्म में नजर आएंगी कृति सैनन, ठंडे बस्ते में नहीं गई थी एक्शन-थ्रिलर कृति सैनन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025