Loading...
'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल से प्रभास की पहली झलक जारी, 'भैरव' बनकर की वापसी
'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल पर आया अपडेट

'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल से प्रभास की पहली झलक जारी, 'भैरव' बनकर की वापसी

Oct 23, 2026
11:01 am

क्या है खबर?

नाग अश्विन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 23 अक्टूबर को 47 साल के हो चुके प्रभास इसमें अपने किरदार 'भैरव' को दोहराते दिखेंगे। फिल्म से उनकी पहली आधिकारिक झलक को निर्माताओं ने जारी कर दिया है। प्रभास के जन्मदिन पर, फिल्म से जुड़ा यह तोहफा पाने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। बता दें कि 2024 में आई 'कल्कि 2898 AD' एक साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर है।

वीडियो

बाउंटी हंटर के लुक में लौटे प्रभास, पहली झलक देखने लायक

निर्माताओं ने 'कल्कि 2' का वीडियो जारी करते हुए लिखा, 'भारतीय सिनेमा के सुपरहीरो को...हर पीढ़ी के डार्लिंग, रेबेल स्टार प्रभास को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हम आपके साथ एक और शानदार सिनेमाई सफर पर जाने के लिए उत्साहित हैं...#Kalki2898AD।'

इसमें प्रभास का पूरा लुक नहीं दिखाया गया, लेकिन इमरात के ऊपर खड़े उनकी एक बाउंटी हंटर वाली झलक देखने लायक है। यह दर्शकों को उत्साहित कर रही है।

सीक्वल में अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी अपने किरदारों में लौटेंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT