Page Loader
शादी के बंधन में बंधने को तैयार सुपरस्टार प्रभास, जानिए कौन है दुल्हन 
शादी के बंधन में बंधने को तैयार प्रभास (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@actorprabhas)

शादी के बंधन में बंधने को तैयार सुपरस्टार प्रभास, जानिए कौन है दुल्हन 

Mar 27, 2025
02:10 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास कुछ समय से अपनी पेशेवर जिंदगी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पिछले काफी समय से उनका नाम अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, प्रभास और अनुष्का कई बार डेटिंग की खबरों का खंडन कर चुके हैं। अब इस बीच खबर है कि प्रभास 45 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं, लेकिन उनकी दुल्हन अनुष्का नहीं, बल्कि कोई और हैं।

शादी

प्रभास की शादी की तैयारी शुरू

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आखिरकार प्रभास शादी करने जा रहे हैं। हालांकि, वह अनुष्का के साथ सात फेरे नहीं लेंगे। बताया जा रहा है कि प्रभास हैदराबाद के एक बड़े बिजनेसमैन की बेटी से शादी करने वाले हैं। प्रभास के दिवंगत चाचा और अभिनेता कृष्णम राजू की पत्नी श्यामला देवी ने एक बड़े घर की लड़की को प्रभास के लिए चुना है। प्रभास की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

आगामी फिल्म

इस फिल्म में नजर आएंगे प्रभास

प्रभास पिछली बार फिल्म 'सालार' में नजर आए थे। इसने बॉक्स ऑफिस पर 617.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। काफी समय से प्रभास अपनी आगामी फिल्म 'द राजा साब' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसके निर्देशन की कमान मारुथि ने संभाली है। टी जी विश्व प्रसाद इस फिल्म के निर्माता हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्माताओं ने इसकी रिलीज टाल दी है।