NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'आदिपुरुष' से सामने आया प्रभास का फर्स्ट लुक, भगवान राम के अवतार में दिखे अभिनेता
    अगली खबर
    'आदिपुरुष' से सामने आया प्रभास का फर्स्ट लुक, भगवान राम के अवतार में दिखे अभिनेता
    'आदिपुरुष' से सामने आया प्रभास का फर्स्ट लुक

    'आदिपुरुष' से सामने आया प्रभास का फर्स्ट लुक, भगवान राम के अवतार में दिखे अभिनेता

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 30, 2022
    11:30 am

    क्या है खबर?

    पौराणिक कथा पर आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' की खूब चर्चा चल रही है। ओम राउत इसका निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    इसमें साउथ अभिनेता प्रभास भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे।

    अब फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है। वह भगवान राम के लुक में काफी जच रहे हैं। उनके लुक को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    प्रभास ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया अपना फर्स्ट लुक

    प्रभास ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 'आदिपुरुष' से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है।

    उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी के तट पर एक जादुई यात्रा शुरू करने के लिए हमसे जुड़ें। फिल्म के टीजर का अनावरण 2 अक्टूबर को शाम 7:11 बजे हमारे साथ करें! 'आदिपुरुष' 12 जनवरी, 2023 को IMAX और 3D में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'

    फिल्म पोस्टर

    फिल्म के पोस्टर में क्या है खास?

    फिल्म के पोस्टर में प्रभास अनोखे अवतार में नजर आए हैं। वह जमीन पर पैर टिकाते हुए आसमान की ओर धनुष-बाण से निशाना साधते हुए दिखे।

    उनके पीछे समुद्र का दृश्य नजर आ रहा है। पोस्टर के बैकग्राउंड में बिजली को कड़कते हुए दिखाया गया है।

    फैंस प्रभास को राम के अवतार में देखकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

    एक यूजर ने लिखा, 'जय श्री राम।'

    एक अन्य व्यक्ति ने कमेंट किया, 'रिबेल स्टार प्रभास।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए फिल्म से प्रभास की पहली झलक

    Instagram post

    A post shared by actorprabhas on September 30, 2022 at 11:08 am IST

    जोड़ी

    फिल्म में प्रभास के साथ दिखेंगी कृति सैनन

    'आदिपुरुष' में प्रभास के साथ अभिनेत्री कृति सैनन की जोड़ी बनी है। कृति फिल्म में प्रभास के अपोजिट सीता के किरदार में दिखेंगी।

    वहीं, फिल्म में सैफ अली खान रावण का किरदार निभाते हुए दिखेंगे। इस फिल्म में सनी सिंह प्रभास के छोटे भाई की भूमिका में दिखने वाले हैं। इस प्रकार वह लक्ष्मण की भूमिका को पर्दे पर उकेरते दिखेंगे।

    इस फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज प्रोड्यूस करेगी।

    बजट

    'बाहुबली' फ्रेंचाइजी से बड़ा होगा 'आदिपुरुष' का बजट

    फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

    हाल में खबरें आई थीं कि 'आदिपुरुष', 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी से भी महंगी होगी। बताया गया था कि मेकर्स इस फिल्म को 500 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाएंगे।

    फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण ने कहा था, "फिल्म 'आदिपुरुष' 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। हम जानते हैं कि इस फिल्म के लिए हाउसफुल बोर्ड के साथ ओपनिंग बहुत बड़ा होने वाला है।"

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रामायण पर आधारित बन रही हैं ये फिल्में

    अभी रामायण पर आधारित कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।

    मधु मंटेना भी रामायण का 3D वर्जन बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण को सीता की भूमिका में देखा जा सकता है। ऋतिक रोशन रावण का किरदार निभाते हुए दिख सकते हैं।

    अलौकिक देसाई की फिल्म 'द इनकारनेशन सीता' पर भी काम चल रहा है। इसमें कंगना रनौत अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रभास
    कृति सैनन
    आदिपुरुष फिल्म
    ओम राउत

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    प्रभास

    'आदिपुरुष' से लेकर 'राधे श्याम' तक, ये हैं प्रभास की आने वाली चर्चित फिल्में दक्षिण भारतीय सिनेमा
    प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' से होगी पवन कल्याण की फिल्म 'भीमला नायक' की टक्कर दग्ती
    दीपिका ने शुरू की प्रभास अभिनीत नाग अश्विन की फिल्म की शूटिंग दीपिका पादुकोण
    प्रभास को मिला दुनिया की नंबर एक दक्षिण ऐशियाई हस्ती का खिताब बॉलीवुड समाचार

    कृति सैनन

    प्रभास और कृति सैनन की फिल्म 'आदिपुरुष' अगले साल 11 अगस्त को होगी रिलीज अक्षय कुमार
    दर्शकों के बीच कब आएगी टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत'? रिलीज डेट जारी बॉलीवुड समाचार
    कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म 'शहजादा' में म्यूजिक देंगे प्रीतम मनोरंजन
    राजकुमार और कृति की 'हम दो हमारे दो' 29 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी डिज्नी+ हॉटस्टार

    आदिपुरुष फिल्म

    प्रभास और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग 'आरंभ' बॉलीवुड समाचार
    प्रभास अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' में शामिल हुए सनी सिंह और कृति सेनन बॉलीवुड समाचार
    प्रभास की 'आदिपुरुष' में सिद्धार्थ शुक्ला निभाएंगे रावण के बेटे मेघनाद का किरदार- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    प्रभास की 'आदिपुरुष' के लिए सिद्धार्थ शुक्ला को नहीं किया गया अप्रोच, अभिनेता ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार

    ओम राउत

    'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत करेंगे रणवीर सिंह अभिनीत 'शक्तिमान' का निर्देशन बॉलीवुड समाचार
    ओम राउत की अगली फिल्म में हो सकते हैं रणवीर सिंह, बड़े स्तर पर होगा निर्माण बॉलीवुड समाचार
    2 अक्टूबर को अयोध्या में लॉन्च होगा प्रभास और कृति की 'आदिपुरुष' का टीजर प्रभास
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025