'स्प्रिट' की रिलीज में नहीं होगा बदलाव, सलमान खान से प्रभास की टक्कर होना तय
क्या है खबर?
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा जीतोड़ मेहनत के साथ फिल्म 'स्प्रिट' को बनाने में लगे हुए हैं। 'द राजा साब' के खराब प्रदर्शन के बाद, फैंस प्रभास की इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें लगाकर बैठे हैं। कुछ वक्त से चर्चा थी कि मार्च, 2027 को रिलीज हो रही फिल्म की तारीख में बदलाव हो सकता है। दावा किया गया कि 'स्प्रिट' को दिसंबर, 2027 तक रिलीज करने पर विचार चल रहा है, लेकिन अब स्थिति साफ हो चुकी है।
रिलीज
तय समय पर रिलीज होगी प्रभास की फिल्म
'स्प्रिट' निर्माताओं ने जानकारी दी है कि फिल्म सही ट्रैक पर है और तय समय पर सिनेमाघरों का रुख करेगी। उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज तारीख 5 मार्च, 2027 ही रहेगी। इस ऐलान से साफ है कि अगले साल ईद पर सलमान खान और प्रभास की फिल्मों के बीच टकराव होगा। दरअसल, सलमान अपने ईद वाले रिकॉर्ड को कायम रखना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने आगामी फिल्म 'SCV63' को ईद, 2027 पर रिलीज करने का ऐलान किया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
PRABHAS - SANDEEP REDDY VANGA - BHUSHAN KUMAR: 'SPIRIT' NOT POSTPONED... The makers of #Spirit have officially clarified that the film is progressing exactly as planned and will arrive in cinemas worldwide on 5 March 2027.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 6, 2026
There is absolutely NO postponement whatsoever. pic.twitter.com/i0LxI1D6c0
फिल्म
'एनिमल' के बाद दूसरे धमाके के लिए तैयार निर्देशक
दिसंबर, 2023 में वांगा ने रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' के जरिए दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। अपनी अगली फिल्म 'स्पिरिट' के लिए उन्होंने प्रभास पर दांव लगाया है। उनके साथ तृप्ति डिमरी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। 'एनिमल' के बाद, वांगा के साथ यह उनका दूसरा सहयोग है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे। साल के पहले दिन निर्माताओं ने फिल्म से पहला पोस्टर जारी किया था, जिसमें प्रभास और तृप्ति नजर आए थे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए फिल्म का पोस्टर
You loved what existed before.
— Spirit (@InSpiritMode) December 31, 2025
Now fall in love with what you never knew existed….#SPIRIT FIRST POSTER 🔥#OneBadHabit #Prabhas@imvangasandeep @tripti_dimri23 pic.twitter.com/J1Svt3E8uY