पीआर सुंदर ने किया यौन उत्पीड़न के आरोपों का खंडन, जानिए क्या बोले?
पीआर सुंदर ने एक टीवी एंकर द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को सरेआम नकार दिया है। उन्होंने इन आरोपों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'विच-हंट' बताया है।
सुंदर का कहना है कि यह शिकायत दरअसल तमिलनाडु पुलिस के अधिकारी अंबुचेझियन की बदले की भावना का नतीजा है।
उनका आरोप है कि अंबुचेझियन ने एक प्राइवेट टीवी चैनल में काम करने वाली महिला एंकर से यह शिकायत दर्ज करवाई है।
सुंदर के मुताबिक, यह सब तब शुरू हुआ जब उन्होंने अपनी उस संपत्ती को वापस लेने की कोशिश की, जिस पर अधिकारी बिना अनुमति के कब्जा जमाए हुए हैं।
पुलिस ने सुंदर के खिलाफ FIR की दर्ज
सुंदर ने बताया कि उन्होंने इस प्रॉपर्टी विवाद की शिकायत बड़े अधिकारियों से की थी, लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
उधर, पुलिस ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी जैसे आरोपों में FIR दर्ज कर ली है। इस मामले की जांच अभी भी जारी है, मगर सुंदर का कहना है कि ये आरोप सरासर झूठे हैं और उनकी छवि खराब करने के लिए गढ़े गए हैं।
उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा, 'यह बस समय की बात है, सच जल्द ही सबके सामने आ जाएगा।'