LOADING...
मलयालम अभिनेता हरि मुरली का निधन, बाल कलाकर के रूप में मिली थी प्रसिद्धी
मलयालम अभिनेता हरि मुरली का निधन

मलयालम अभिनेता हरि मुरली का निधन, बाल कलाकर के रूप में मिली थी प्रसिद्धी

Mar 12, 2026
01:18 pm

क्या है खबर?

मशहूर अभिनेता हरि मुरली का निधन हो गया, इस दुखद खबर से मलयालम सिनेमा शोक में डूब गया है। मनोरमा ऑनलाइन के अनुसार, उनकी उम्र महज 27 साल थी। वह केरल के पय्यानूर जिले के अन्नूर स्थित अपने घर में मृत पाए गए। मौके पर उनके पार्थिव शरीर को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए मुरली के निधन से फैंस भी सदमे में हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

लोकप्रियता

बाल कलाकार बनकर एक डायलॉग से हासिल की थी लोकप्रियता

2004 में आई अभिनेता दिलीप की फिल्म 'रसिकन' में, मुरली ने एक बाल कलाकार के रूप में कैमरे के सामने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उनका वह दृश्य, जिसमें उन्होंने पूरी मासूमियत के साथ एक लंबा डायलॉग बोला था, जिसने पूरे केरल का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फिल्म में उनके किरदार का भले कोई नाम नहीं था, लेकिन फैंस उन्हें प्यार से 'उन्नीकुट्टन' कहकर पुकारते थे। इस फिल्म से मुरली रातों-रात मशहूर हो गए थे।

करियर

इन फिल्म का हिस्सा भी रहे हैं हरि मुरली

फिल्म 'रसिकन' से सफलता हासिल करने के बाद, मुरली के करियर की गाड़ी चल पड़ी थी। उन्होंने करीब 15 मलयालम फिल्माें में बतौर बाल कलाकार काम किया जिनमें 'अन्नान थम्बी', 'पट्टानाथिल भूतम' और 'उलकम सुमंथावलीभान' जैसे नाम शामिल हैं। कुछ वक्त पर्दे से गायब रहने के बाद उन्होंने फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' में एक छोटा-सा किरदार निभाया था। वह अभिनेता पृथ्वीराज के छोटे भाई बने थे। मुरली के चाचा बाबू अन्नूर भी अभिनेता हैं। वहीं अभिनेता गणपति उनके रिश्तेदार हैं।

Advertisement