NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गॉसिप की दुकान है 'कॉफी विद करण', हस्तियों के बीच ये विवाद चर्चा में रहे
    अगली खबर
    गॉसिप की दुकान है 'कॉफी विद करण', हस्तियों के बीच ये विवाद चर्चा में रहे
    'कॉफी विद करण' से ही उपजा था कंगना-करण का नेपोटिज्म विवाद

    गॉसिप की दुकान है 'कॉफी विद करण', हस्तियों के बीच ये विवाद चर्चा में रहे

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 07, 2022
    10:09 am

    क्या है खबर?

    करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' को 'गॉसिप की दुकान' कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

    सिर्फ गॉसिप ही नहीं, बॉलीवुड में कई विवादों ने इस शो से ही जन्म लिया है।

    शो से शुरू हुए कई विवाद तो कभी खत्म ही नहीं हुए। अब नए सीजन से पहले लोग शो पर हुए विवादों पर चर्चा कर रहे हैं।

    आइए, आपको बताते हैं शो पर कहे गए ऐसे ही विवादित बयानों के बारे में।

    #1

    कंगना रनौत का नेपोटिज्म विवाद

    कंगना रनौत और करण का विवाद बॉलीवुड का ऐतिहासिक विवाद हो गया। इस शो में ही कंगना ने करण पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के आरोप लगाए थे।

    एक सवाल में करण ने कंगना की बायोपिक के बारे में पूछा था। इसपर जवाब देते हुए कंगना ने कहा था कि उनकी बायोपिक में करण का किरदार एक मूवी माफिया का होगा जो नेपोटिज्म की मशाल लिए है। इसके बाद से ही करण और कंगना बॉलीवुड की दो धुरी पर हैं।

    #2

    इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय को कहा था प्लास्टिक

    2014 में शो के चौथे सीजन में इमरान हाशमी, फिल्ममेकर महेश भट्ट के साथ आए थे। चर्चित रैपिड फायर राउंड में उन्हें करण के बोले गए शब्दों पर उनके दिमाग में आया पहला नाम बोलना था।

    इस राउंड में जब करण ने 'प्लास्टिक' शब्द कहा तो जवाब में इमरान ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का नाम लिया था। चर्चा थी कि इस बात से ऐश्वर्या काफी आहत हुई थीं।

    वहीं, उन्होंने दीपिका और कैटरीना को पतले होने की सलाह दी थी।

    #3

    सोनम कपूर ने कलाकारों के लुक्स पर की थी टिप्पणी

    सोनम कपूर भी इस शो से अपने हिस्से के विवाद लेकर गई हैं। शो पर एक बार सोनम कपूर ने कहा था कि जो कलाकार अच्छे नहीं दिखते हैं, उन्हें अच्छा अभिनेता मान लिया जाता है।

    सोनम अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए अपने बयानों के कारण भी चर्चा में रही थीं। उन्होंने कहा था कि वह दीपिका को ज्यादा नहीं जानतीं, इसलिए अगर आप पूछेंगे कि दीपिका और प्रियंका में से कौन बेहतर है तो प्रियंका का ही नाम आएगा।

    #4

    करीना कपूर-बिपाशा बसु की कैट फाइट

    कॉफी विद करण में करीना की हाजिरजवाबी देखने को मिली है। हालांकि, उनकी इसी हाजिरजवाबी ने कई तरह के अनबन भी खींचे हैं।

    शो के एक सीजन में करीना ने जॉन अब्राहम का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि उनके पास एक्सप्रेशन नहीं हैं। जॉन को तब डेट कर रहीं बिपाशा बसु ने बाद में शो पर करीना के बारे में कहा था कि उनके पास काफी ज्यादा एक्स्प्रेशन हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'कॉफी विद करण' का सातवां सीजन 7 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसका पहला सीजन 19 नवंबर, 2004 में शुरू हुआ था। इस शो के पहले मेहमान शाहरुख खान और काजोल बने थे। शो को काफी पसंद किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    कॉफी विद करण
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    करण जौहर

    विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की 'लाइगर' इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    कोरोना संक्रमित होने के चलते शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म की शूटिंग टली बॉलीवुड समाचार
    आलिया-रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को दक्षिण भाषाओं में पेश करेंगे एसएस राजामौली बॉलीवुड समाचार
    दीपिका, सिद्धांत और अनन्या की फिल्म को मिला नाम, रिलीज डेट भी आई सामने दीपिका पादुकोण

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    'पुष्पा' से 'लाइगर' तक, इन बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी जन्मदिन विशेष
    ड्रग्स केस में फंसे सिद्धांत कपूर, जानिए उनसे जुड़ी अहम बातें बॉलीवुड समाचार
    तीनों खान को पछाड़, भारतीयों के सबसे चहेते सितारे बने अक्षय कुमार अक्षय कुमार
    महिमा चौधरी से सोनाली बेंद्रे तक, इन अभिनेत्रियों ने कैंसर को दी मात कैंसर

    कॉफी विद करण

    महिलाओं पर विवादित टिप्पणी: COA प्रमुख ने पंड्या-राहुल पर की दो-दो मैच के बैन की सिफारिश BCCI
    महिलाओं पर विवादित टिप्पणी: जांच पूरी होने तक निलंबित हुए हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल विराट कोहली
    ICC 2019 विश्व कप से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    महिलाओं पर विवादित टिप्पणी: पंड्या और राहुल ने BCCI के CEO को फोन पर दी सफाई BCCI

    बॉलीवुड समाचार

    माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि इंस्टाग्राम
    वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा सेलिब्रिटी गॉसिप
    'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक पर माधवन बोले- यह बेवकूफी है आर माधवन
    मेरी अभिनेता बनने की कोई भी योजना नहीं थी- आदित्य रॉय कपूर सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025