NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ...तो क्या इस वजह से बंद हो रहा है करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण'?
    ...तो क्या इस वजह से बंद हो रहा है करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण'?
    1/6
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    ...तो क्या इस वजह से बंद हो रहा है करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण'?

    लेखन भावना साहनी
    Jun 30, 2020
    06:03 pm
    ...तो क्या इस वजह से बंद हो रहा है करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण'?

    बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर की होस्टिंग वाला चैट शो 'कॉफी विद करण' अक्सर किसी न किसी वजह से विवादों में बना रहता है। वहीं पिछले कुछ वक्त से करण भी कई कारणों से सुर्खियों में छाए हुए हैं। अब खबर आई है कि करण का यह चैट शो जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है। दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार इस शो का टेलिकास्ट करने वाला चैनल स्टार वर्ल्ड अब भारत में काम नहीं करेगा।

    2/6

    करण पर हुए विवादों के कारण चैनल ने बदला फैसला

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार चैनल से जुड़े एक सूत्र का कहना है, "पिछले काफी वक्त से स्टार वर्ल्ड को भारत में बंद किए जाने की योजना बनाई जा रही थी, लेकिन चैनल ने करण के इस शो अपने दूसरे चैनल पर प्रसारित करने का फैसला किया था।" सुत्र ने आगे बताया, "करण को लेकर हो रहे तमाम विवादों को देखते हुए चैनल ने अब फैसला लिया है कि वह इसका प्रसारण नहीं करेंगे।"

    3/6

    करण के सवालों के कारण कई बार मुसीबत में फंसे सितारे

    सूत्र ने कहा कि चैनल ने खासतौर पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हुए विवादों के कारण इस शो को प्रसारित करने से इंकार किया है। बता दें कि शो में पूछे जाने वाले करण के बेतुके सवालों की वजह से आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और सोनम कपूर जैसे सितारे कई बार मुश्किलों में फंस चुके हैं। सुशांत की मौत के बाद शो से इन सितारों के कुछ वीडियोज के कारण ये ट्रोल होने लगे हैं।

    4/6

    'कॉफी विद करण' के खिलाफ हैं रणबीर कपूर

    करण के इस शो को लेकर एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा था, "मैंने करण से कहा था कि मैं उनके शो में नहीं आना चाहता। मैं और अनुष्का तो इसका विरोध भी करने वाले थे। क्योंकि यह बिल्कुल ठीक नहीं है।" उन्होंने कहा, "वो हमसे पैसे बनाते हैं। हम इस शो पर आते हैं और पूरे साल लोगों का निशाना बने रहते हैं। गिफ्ट हैंपर के नाम पर भी हमें हर बार आईफोन पकड़ा दिया जाता है।"

    5/6

    2004 में शुरू हुआ था 'कॉफी विद करण'

    'कॉफी विद करण' का पहला सीजन 19 नवंबर, 2004 में शुरु हुआ था। इस शो के पहले मेहमान शाहरुख खान और काजोल बने थे। शो का काफी पसंद किया गया था। यह सीजन 27 मई, 2005 तक चला। इसके बाद 2007, 2010, 2013 और 2016 में करण अपने इस शो के नए सीजन के साथ हाजिर होते रहे। इस शो का पिछला और शायद आखिरी 'सीजन 6' 21 अक्टूबर, 2018 से 17 मार्च, 2019 तक चला।

    6/6

    करण पर है नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप

    बता दें कि सुशांत की आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया से बॉलीवुड तक हर कोई करण जौहर पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहा है। कई हस्तियों का कहना है कि वह सिर्फ स्टार्स या स्टार किड्स के साथ ही काम करते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    करण जौहर
    कॉफी विद करण
    नेपोटिज्म
    बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत

    करण जौहर

    नेपोटिज्म विवाद के बीच दिवंगत अभिनेता इंदर कुमार की पत्नी ने लगाए शाहरुख-करण पर गंभीर आरोप बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर की करीबी स्टाइलिस्ट अनाइता पर भड़की कंगना, बोलीं- इनके कारण वोग ने किया बैन बॉलीवुड समाचार
    आयुष्मान ने किया था करण जौहर पर बड़ा खुलासा, सिर्फ स्टार्स के साथ करते हैं काम बॉलीवुड समाचार
    सुशांत की मौत के बाद सलमान और करण जौहर सहित आठ हस्तियों के खिलाफ केस दर्ज बॉलीवुड समाचार

    कॉफी विद करण

    करण जौहर लाएंगे कटरीना कैफ और विक्की कौशल को पहली बार पर्दे पर साथ? करण जौहर
    अलविदा 2019: क्रिकेट जगत में इस साल इन विवादों ने बटोरी सुर्खियां, धोनी भी रहे शामिल क्रिकेट समाचार
    चैट शो विवाद के बाद पहली बार खुलकर बोले केएल राहुल, कहा ये क्रिकेट समाचार
    SC ने रिटायर्ड जस्टिस डीके जैन को नियुक्त किया BCCI का पहला लोकपाल BCCI

    नेपोटिज्म

    सुशांत की मौत से छिड़ी नेपोटिज्म बहस पर बोले सोनू सूद- टैलेंट से नहीं पड़ता फर्क बॉलीवुड समाचार
    क्या क्रिकेट में भी है नेपोटिज्म? आकाश चोपड़ा ने दिया यह जवाब क्रिकेट समाचार
    यशराज फिल्म्स की कॉन्ट्रैक्ट डिटेल्स: सुशांत के साथ इन शर्तों पर साइन की थी तीन फिल्में बॉलीवुड समाचार
    सुशांत के जीजा ने लॉन्च किया 'नेपोमीटर', अब नेपोटिज्म के आधार पर मिलेगी फिल्मों को रेंटिग बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    आमिर खान के घर भी पहुंचा कोरोना वायरस, स्टाफ के सात लोग हुए पॉजीटिव मनोरंजन
    'सूर्यवंशी' और '83' इन त्योहारों पर होंगी सिनेमाघरों में रिलीज, हुआ आधिकारिक ऐलान अक्षय कुमार
    अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' समेत ये सात फिल्में भी देंगी डिज्नी+ हॉटस्टार पर दस्तक अक्षय कुमार
    नेटफ्लिक्स की इस फिल्म को देख भड़क पड़े दर्शक, ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा #BoycottNetflix नेटफ्लिक्स

    सुशांत सिंह राजपूत

    सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला: शक के घेरे में यशराज बैनर, दो लोगों से हुई पूछताछ बॉलीवुड समाचार
    सुशांत के परिवार ने पहली बार जारी किया बयान, बताया- अभिनेता के नाम पर बनाएंगे फाउंडेशन बॉलीवुड समाचार
    इस दिन डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी सुशांत की 'दिल बेचारा', फ्री में देख सकेंगे फिल्म बॉलीवुड समाचार
    दिव्या खोसला कुमार का सोनू निगम को जवाब, बोलीं- अबु सलेम से रिश्ते पर हो जांच बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023