Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत का 41 साल की उम्र में निधन, बाथटब में पाए गए मृत
  • मनोरंजन

    आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत का 41 साल की उम्र में निधन, बाथटब में पाए गए मृत

    भावना साहनी
    लेखन
    भावना साहनी
    Mail
    अंतिम अपडेट Aug 20, 2020, 05:03 pm
    आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत का 41 साल की उम्र में निधन, बाथटब में पाए गए मृत
  • पिछले कुछ समय से फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबरें आने का सिलसिला जारी है। अब खबर आई है कि बॉलीवुड के मशहूर आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत का निधन हो गया है।

    रिपोर्ट के अनुसार वह मुंबई में स्थित अपने घर के बाथटब में मृत पाए गए। 41 वर्षीय राम मुंबई के मांटुगा में रहते थे।

    फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या केस की नजर से ही देख रही है। हालांकि, एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • इस खबर में
    राम के घर से मिला सुसाइड नोट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी पुष्टि परेशान चल रहे थे राम पड़ोसियों को बुलवाकर तुड़वाया गया दरवाजा बेहतरीन आर्टिस्ट थे राम कोरोना काल में इन सितारों ने भी किया दुनिया को अलविदा मेन्टल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं तो यहां से लें मदद
  • सुसाइड नोट

    राम के घर से मिला सुसाइड नोट

  • रिपोर्ट्स के अनुसार माटुंगा पुलिस का कहना है कि राम बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे अपने घर के बाथटब में पाए गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    राम अपनी मां के साथ रहते थे। कहा जा रहा है कि पुलिस को राम के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि, अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी पुष्टि

  • दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार राम इंद्रनील कामत की मौत जहर खाने की वजह से हुई है। हालांकि, फिलहाल किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जाएगा।

    पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है। ऐसे में अब राम के परिवार के सदस्यों और दोस्तों से पूछताछ की जाने लगी है।

    मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार राम काफी समय से तनाव में थे।

  • जानकारी

    परेशान चल रहे थे राम

  • रिपोर्ट के अनुसार राम काफी समय से अपने काम को लेकर कुछ परेशान चल रहे थे। कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौरान उनकी हालत और ज्यादा खराब हो गई थी।

  • तोड़ा दरवाजा

    पड़ोसियों को बुलवाकर तुड़वाया गया दरवाजा

  • इंद्रनील की मां ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि राम नहाने के लिए गए थे। जब कई घंटों बाद भी वह बाहर नहीं निकले तो उन्हें कुछ अजीब लगा। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को बुलवाकर और बाथरूम का दरवाजा तोड़ने के लिए।

    दरवाजा खुलते ही उन्हें देखा कि राम बेसुध बाथटब में पड़े हैं। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

  • करियर

    बेहतरीन आर्टिस्ट थे राम

  • राम इंद्रनील कामत एक बेहतरीन आर्टिस्ट और फोटोग्राफर थे। उनकी ग्लासवर्क पेंटिंग मुंबई के आर्ट सर्किट में बहुत लोकप्रिय थी। वह एक माइथोलॉजिस्ट भी थे। राम खुद को महालक्ष्मी की संतान कहा करते थे।

    उन्होंने अब तक शादी नहीं की थी। अब उनके अचानक निधन से हर कोई हैरान है। उनके परिवार और दोस्तों को यकीन ही नहीं हो पा रहा कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे। खासतौर से राम की मां के लिए यह समय बेहद मुश्किल है।

  • कोरोना काल

    कोरोना काल में इन सितारों ने भी किया दुनिया को अलविदा

  • यह साल फिल्मी हस्तियों के लिए बहुत बुरा साबित हो रहा है। शुरुआत से ही इंडस्ट्री से बुरी खबरें आ रही हैं। जहां एक ओर बॉलीवुड ने सुशांत सिंह राजपूत, ऋषि कपूर, इरफान खान, सरोज खान और वाजिद खान जैसी हस्तियों को खो दिया।

    वहीं दूसरी ओर टीवी इंडस्ट्री से 44 साल के समीर शर्मा, 32 साल के मनमीत ग्रेवाल सिर्फ 25 साल की प्रेक्षा मेहता ने आत्महत्या कर हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

  • मदद

    मेन्टल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं तो यहां से लें मदद

  • अगर कभी भी किसी के दिमाग में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं तो इससे बचने के लिए इस हेल्पलाइन्स नंबर का सहारा लें।

    इसके लिए AASRA का सहारा लीजिए, उनका नंबर 022-2754-6669 है।

    आप हैदराबाद में स्थित रोशनी NGO से +91-4066202000 और COOJ NGO से +91-8322252525 इस नंबर संपर्क कर सकते हैं।

    24X7 काम करने वाले स्नेहा इंडिया फाउंडेशन का नंबर +91-4424640050 है।

    वहीं आप वंदरेवाला फाउंडेशन के काउंसलर से 1860-266-2345 इस नंबर पर बात कर सकते हैं।

  • बॉलीवुड समाचार
  • मनोरंजन
  • आत्महत्या
  •  
ताज़ा खबरें
  • क्या मध्य प्रदेश छिपा रहा कोरोना मौतें? श्मशानों और सरकार के आंकड़ों में बड़ा अंतर
    क्या मध्य प्रदेश छिपा रहा कोरोना मौतें? श्मशानों और सरकार के आंकड़ों में बड़ा अंतर
    देश
  • ZEE5 की 'रात बाकी है' में अनोखे किरदार में दिखेंगे 'क्राइम पेट्रोल' फेम अनूप सोनी
    ZEE5 की 'रात बाकी है' में अनोखे किरदार में दिखेंगे 'क्राइम पेट्रोल' फेम अनूप सोनी
    मनोरंजन
  • IPL 2021, RR बनाम DC: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें
    IPL 2021, RR बनाम DC: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें
    खेलकूद
  • कोरोना संक्रमित पाए गए अखिलेश यादव, खुद को आइसोलेट किया
    कोरोना संक्रमित पाए गए अखिलेश यादव, खुद को आइसोलेट किया
    राजनीति
  • पंजाब: 21 अप्रैल को दिल्ली कूच करेंगे किसान, नेता बोले- हक मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन
    पंजाब: 21 अप्रैल को दिल्ली कूच करेंगे किसान, नेता बोले- हक मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन
    देश
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार बॉलीवुड समाचार लेटेस्ट वेब सीरीज लेटेस्ट फिल्में
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021