LOADING...
पवन कल्याण की 'OG 2' में पूजा हेगड़े होंगी शामिल? लग सकता है बड़ा दांव
फिल्म 'OG 2' से जुड़ा रहा पूजा हेगड़े का नाम

पवन कल्याण की 'OG 2' में पूजा हेगड़े होंगी शामिल? लग सकता है बड़ा दांव

Jun 30, 2026
01:05 pm

क्या है खबर?

पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम OG' पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों से मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद, निर्माताओं ने इसकी दूसरी कड़ी का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। हाल ही में, अभिनेता की टीम की तरफ से एक पोस्ट के जरिए सीक्वल पर अपडेट साझा किया गया था। अब खबर है कि इस एक्शन ड्रामा के दूसरे भाग में अभिनेत्री के तौर पर पूजा हेगड़े को शामिल किया जा सकता है।

उम्मीदवार

'OG 2' में पूजा के शामिल होने की चर्चा

123 तेलुगु के मुताबिक, 'OG 2' में पूजा को संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। हालांकि निर्माताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेजी से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। फिल्म की पहली कड़ी में प्रियंका मोहन ने मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाया था, लेकिन कहानी के बीच में उनकी मौत का दृश्य देखने को मिला था। इसलिए, सीक्वल के लिए पूजा का नाम चर्चा में है।

परियोजना

'गंभीरा' के किरदार में लौटेंगे सुपरस्टार

हाल ही में, निर्माताओं ने 'OG 2' का ऐलान करते हुए एक वीडियो साझा किया था। इसमें पवन के साथ निर्देशक सुजीत की पहली रचनात्मक बैठक को दिखाया गया था। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, 'तूफान आने से पहले... एक पल का मौन छा जाता है। 'गंभीरा' की अनकही कहानी अब सामने आने के लिए तैयार है।' साथ में OG यूनिवर्स लिखा था। इस ऐलान के बाद से फैंस परियोजना को लेकर बेहद उत्साहित चल रहे हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement