पवन कल्याण की 'दे कॉल हिम OG 2' के साथ वापसी तय, हुआ सीक्वल का ऐलान
क्या है खबर?
सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम OG' पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया और अभिनेता के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनकर सामने आई। काफी वक्त से चर्चा थी कि निर्देशक सुजीत इसका सीक्वल लाने की तैयारी कर रहे हैं। आखिरकार अटकलों की आधारिक पुष्टि हो गई है, क्योंकि फिल्म की दूसरी कड़ी का आधिकारिक ऐलान हो गया है।
OG यूनिवर्स
'OG 2' के साथ लौटेगी पवन और सुजीत की जोड़ी
'OG 2' का ऐलान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए किया गया, जिसमें पवन के साथ सुजीत नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है, 'तूफान आने से पहले... एक पल का मौन छा जाता है। गंभीरा की अनकही कहानी अब सामने आने के लिए तैयार है।' साथ में OG यूनिवर्स भी लिखा है। अटकलें हैं कि सीक्वल में 'गंभीरा' (पवन) के किरदार को गहराई से दिखाया जाएगा। हालांकि, परियोजना से जुड़ी अन्य जानकारियों को गुप्त रखा गया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Before the storm arrives... there's a moment of silence.
— Pawan Kalyan Creative Works (@PKCWoffl) June 25, 2026
The untold story of Gambheera is ready to unfold.
Director @SujeethSign and @PawanKalyan Garu reunite under Pawan Kalyan Creative Works to expand the #OGUniverse saga 🌋#OG2 pic.twitter.com/pDzTwHJ6zH