पूजा बनर्जी ने की छोटे पर्दे पर दमदार वापसी, एकता कपूर के इस बड़े शो में दिखेंगी
मनोरंजन
पूजा बनर्जी एकता कपूर के नए सीरियल 'दिल की बेवफाइयां' से छोटे पर्दे पर फिर से आ रही हैं। इसमें उनके साथ गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या भी नजर आएंगे।
'कुमकुम भाग्य' और 'कसौटी जिंदगी की 2' जैसे मशहूर सीरियल में अपनी दमदार अभिनय के बाद अब वह एक बिल्कुल नए किरदार के साथ दर्शकों के सामने आने वाली हैं।
पूजा ने दूसरे बच्चे की उम्मीद में अभिनय से लिया था ब्रेक
पूजा ने अपने परिवार पर ध्यान देने के लिए अभिनय से कुछ समय के लिए दूरी बना ली थी। अब वह अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।
साल 2023 में 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के बाद उन्होंने कई ऑफर ठुकरा दिए थे, क्योंकि उन्हें पता चला था कि वे दोबारा मां बनने वाली हैं। वह अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती थीं।
अब वह ऐसे समय में वापसी कर रही हैं, जब उनके को-स्टार गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या भी अपने-अपने डेली सोप के साथ छोटे पर्दे पर लौट रहे हैं।