LOADING...
प्रकाश राज को चंद्रयान-3 मिशन पर ट्वीट करना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज की शिकायत
प्रकाश राज के खिलाफ शिकायत दर्ज

प्रकाश राज को चंद्रयान-3 मिशन पर ट्वीट करना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

Aug 22, 2023
01:31 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने हाल ही में भारत के चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 पर अपमानजनक ट्वीट किया था, जिसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब खबर है कि चंद्रयान-3 मिशन पर किए गए ट्वीट को लेकर प्रकाश के खिलाफ बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। इसके साथ हिंदू संगठनों के नेताओं ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।

ट्वीट

प्रकाश ने किया था यह ट्वीट

प्रकाश ने कुछ दिन पहले अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक ट्वीट किया था, जिसमें एक व्यक्ति कमीज और लुंगी पहने चाय के साथ नजर आ रहा था। वह एक हाथ में गिलास और दूसरे में जग लेकर चाय डाल रहा है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'ब्रेकिंग न्यूज: विक्रम लैंडर द्वारा चंद्रमा से आने वाली पहली तस्वीर।' प्रकाश का ट्वीट वायरल होते ही लोग वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का मजाक उड़ाने के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट