NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पोर्नोग्राफी केस में पुलिस ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मांगे 15 लाख रुपये- गहना वशिष्ठ
    अगली खबर
    पोर्नोग्राफी केस में पुलिस ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मांगे 15 लाख रुपये- गहना वशिष्ठ
    गहना वशिष्ठ से मुंबई पुलिस ने मांगे 15 लाख?

    पोर्नोग्राफी केस में पुलिस ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मांगे 15 लाख रुपये- गहना वशिष्ठ

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 01, 2021
    09:19 pm

    क्या है खबर?

    मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तारी के बाद से यह मामला गरमाया हुआ है। उनपर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें प्रसारित करने का आरोप लगा है।

    कुंद्रा फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। हाल में मुंबई पुलिस ने इस मामले में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को तलब किया था।

    अब गहना ने एक इंटरव्यू में बताया है कि पोर्नोग्राफी केस में पुलिस ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उनसे 15 लाख रुपये मांगे हैं।

    बयान

    रुपये दे देती तो जेल नहीं जाना पड़ता- गहना

    इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए अभिनेत्री गहना ने मुंबई पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने उनसे गिरफ्तारी से बचने के एवज में 15 लाख रुपये रिश्वत मांगे हैं।

    'गंदी बात' फेम अभिनेत्री गहना ने कहा, "पुलिस ने मुझसे इस मामले से बचाने के लिए फरवरी में 15 लाख रुपये की मांग की थी। यदि मैं रुपये दे देती तो शायद मुझे जेल नहीं जाना पड़ता।"

    सूचना

    व्हाट्सऐप चैट का हवाला देते हुए गहना ने लगाया आरोप

    उन्होंने इंटरव्यू में कहा है कि इस केस में आरोपी यश ठाकुर और तनवीर हाशमी की व्हाट्सऐप चैट से खुलासा हो जाएगा।

    इस चैट में पुलिस की मांग के अनुसार आठ लाख रुपये का इंतजाम किया जा चुका था। गहना को उनके खिलाफ दर्ज किए गए दो केस में जमानत मिल चुकी है।

    उनके खिलाफ तीसरा केस कुछ दिन पहले ही क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया था। गहना ने कहा कि उन्होंने बोल्ड वीडियो में काम किया था।

    जानकारी

    गहना ने 'हॉटशॉट्स' ऐप के बोल्ड वीडियो में किया था काम

    गहना ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने कुंद्रा के मोबाइल ऐप 'हॉटशॉट्स' के लिए शूट किए गए कुछ बोल्ड वीडियो में अभिनय किया था।

    उनका मानना है कि ये बोल्ड वीडियो पोर्न की श्रेणी में नहीं आते हैं। मालूम हो कि मुंबई पुलिस ने इसी 'हॉटशॉट्स' ऐप के जरिए कुंद्रा पर पोर्न परोसने का मामला दर्ज किया था।

    इसी के मद्देनजर तथ्यों को खंगालते हुए पुलिस की जांच गहना तक पहुंची है।

    याचिका

    गहना ने दायर की थी अग्रिम जमानत की याचिका

    मुंबई पुलिस ने कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में गहना के खिलाफ समन जारी किया था। मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री गहना को गवाह के रूप में पेश होने के लिए बुलाया था।

    27 जुलाई को इस मामले में पुलिस ने गहना के खिलाफ एक ताजा FIR दर्ज की थी।

    गहना ने इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए शुक्रवार को मुंबई के एक लोकल कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी।

    पुलिस हिरासत

    10 अगस्त तक सलाखों के पीछे रहेंगे कुंद्रा

    मुंबई की एक अदालत ने इस मामले में हाल में कुंद्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कुछ दिन पहले ही मजिस्ट्रेट अदालत ने कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

    इस केस में अब वह 10 अगस्त तक सलाखों के पीछे रहेंगे। पुलिस ने बताया था कि अगस्त से दिसंबर, 2020 तक कुंद्रा ने 'हॉटशॉट्स' ऐप के सब्सक्राइबर्स के जरिए 1.17 करोड़ रुपये कमाए हैं।

    उनपर कई महिलाओं ने संगीन आरोप भी लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राज कुंद्रा
    बॉलीवुड समाचार
    मुंबई पुलिस
    शिल्पा शेट्टी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    राज कुंद्रा

    कानूनी पचड़ों में फंसे शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, सचिन जोशी ने दर्ज करवाई शिकायत मनोरंजन
    ये हैं बॉलीवुड कलाकार और उनके मशहूर बिजनेस पार्टनर जूही चावला
    शिल्पा शेट्टी के पति और बच्चे सहित परिवार के सदस्य कोरोना संक्रमित, अभिनेत्री की रिपोर्ट निगेटिव कोरोना वायरस
    पहली पत्नी से क्यों अलग हुए थे राज कुंद्रा? बोले- मेरे जीजा के साथ था अफेयर शिल्पा शेट्टी

    बॉलीवुड समाचार

    संगीतकार अनु मलिक की मां का निधन, स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में थीं भर्ती मुंबई
    श्रद्धा की 'चालबाज इन लंदन' नहीं है रीमेक फिल्म, निर्देशक पंकज पराशर ने की पुष्टि मुंबई
    पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने शादी के दो साल बाद तलाक का किया ऐलान मुंबई
    म्यूजिकल फिल्म से बतौर अभिनेता बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे गायक गुरु रंधावा सोशल मीडिया

    मुंबई पुलिस

    निया शर्मा की कार से चोरी हुआ हैंडबैग, ट्विटर पर मांगी मुंबई पुलिस से मदद बॉलीवुड समाचार
    'तारक मेहता...' के गोगी को मिली जान से मारने की धमकी, CCTV फुटेज आई सामने बॉलीवुड समाचार
    मुंबई पुलिस ने फिर कंगना रनौत को जारी किया समन, 10 नवंबर तक होना होगा हाजिर महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: मजदूर ने कार पार्किंग में खड़ी कुतिया का मुंह बांधकर किया कुकर्म, पुलिस ने दबोचा मुंबई

    शिल्पा शेट्टी

    शिल्पा शेट्टी के नाम पर की जा रही थी लखनऊ में धोखाधड़ी, दर्ज हुआ मामला अक्षय कुमार
    लाखों दिलों पर राज करने वालीं इन बॉलीवुड हसीनाओं ने तलाकशुदा से रचाई शादी श्रीदेवी
    बॉलीवुड के इन पांच सितारों ने फिल्में छोड़ अपनाया दूसरा करियर बॉलीवुड समाचार
    इन अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में पहनी लाखों की ड्रेस, जानिए कीमत ऐश्वर्या राय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025