'द केरल स्टोरी 2' को सेंसर बोर्ड ने किया पास, निर्माता विपुल शाह ने जताया आभार
क्या है खबर?
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का ट्रेलर जब से जारी किया गया है, यह विवादों में फंस गई है। हाल ही में, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने आलोचना करते हुए इसपर "झूठा प्रचार" करने क आरोप लगाया। इन विवादों के बीच, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दिखा दी है। CBFC ने प्रमाणपत्र के तहत 14 साल से ज्यादा उम्र के दर्शकों को फिल्म देखने की अनुमति दी है।
प्रतिक्रिया
निर्माता विपुल शाह बोले- ये हमारे इरादे में विश्वास को दर्शाता है
'द केरल स्टोरी 2' को 'अंडर A' प्रमाणपत्र देते हुए पास किया गया है। निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने बोर्ड के इस फैसले पर राहत और संतोष जताते हुए आभार व्यक्ति किया है। HT सिटी से बातचीत में उन्होंने कहा, "यह उस इरादे और ईमानदारी पर उनके विश्वास को दर्शाता है जिसके साथ हमने यह कहानी सुनाई है। यह फैसला विशेष रूप से अहम है, क्योंकि इससे हमें देशभर की युवा लड़कियों और परिवारों तक पहुंचने का मौका मिलता है।"
उद्देश्य
सीक्वल का मूल उद्देश्य जन जागरूकता फैलाना
27 फरवरी को रिलीज हो रही फिल्म पर शाह ने आगे कहा, "हमारा उद्देश्य हमेशा से जागरूकता फैलाना, जानकारी देना और युवा पीढ़ी को सतर्क रहने और सोच-समझकर फैसले के लिए सशक्त बनाना रहा है। मैं CBFC को इस मैसेज को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में उनके निष्पक्ष और विचारशील दृष्टिकोण के लिए धन्यवाद देता हूं।" ऐश्वर्या ओझा, अदिति भाटिया और उल्का गुप्ता अभिनीत 'द केरल स्टोरी 2' जबरन धर्म परिवर्तन, धोखे और फरेब पर बुनी गई कहानी है।