नसीरुद्दीन शाह पर भड़के पीयूष मिश्रा, बोले- मुंबई प्रदर्शन में गए; स्मित मच्छार पर चुप्पी क्यों?
क्या है खबर?
दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह 2 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुंबई प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उनकी इस मौजूदगी को लेकर अभिनेता व लेखक पीयूष मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। साथ ही, स्मित मच्छार की बहादुरी मामले में अभिनेता की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। पीयूष ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए नसीरुद्दीन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें यात्रियों की जान बचाने वाले बहादुर पायलट की तारीफ भी करनी चाहिए।
तंज
जानिए पीयूष ने वीडियो में क्या कहा
वीडियो में अभिनेता ने कहा, "नसीर साहब, मैं पीयूष मिश्रा हूं। आपका पुराना जानकार। आप अभिजीत दीपके से मिले, बड़ा अच्छा लगा। अभी सर एक हादसा होते-होते टला। दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट 1073... इसमें स्मित मच्छार ने कमाल कर दिया। उन्होंने करीब 180 लोगों की जान बचाई। उसपर भी जरा कमेंट कीजिए, उन्हें बधाई दीजिए।"
उन्होंने कहा कि अभिनेता लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी काे भी मैसेज भेजें, क्योंकि वहां बच्चे पढ़ते हैं और वहां बड़ा हादसा हुआ है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
This #piyushmishra was once hardcore Ieftist.. Now he openly takes Ieftists head on n expose them... See how he took case of #naseerudinshah.. Well said piyush bhai.. 👏🏼🙌🏼#cjpprotest#jantarmantar pic.twitter.com/l73r4auRd7
— Crime Master Gogo (PARODY) 🇮🇳 (@vipul2777) October 4, 2026
नाराजगी
"अब आपको हमेशा जवाब मिलेगा"
पीयूष ने आगे कहा, "'सर मैंने आपसे झारखंड के लिए भी मदद मांगी थी, तो आपने मुझे पाकिस्तानी शायरा की नज्म भेज दी। माफ कीजिएगा सर, वहां नज्म नहीं होनी चाहिए. वहां दाल, आटा, रोटी, गुड़, लिट्टी-चोखा चाहिए था। पाकिस्तानी शायरा और अफगानिस्तानी शायरा की नज्म नहीं चाहिए थी। अब आप जब भी कोई बयान देंगे, तो आपको पीयूष मिश्रा का जवाब मिलेगा। इंकलाब जिंदाबाद।"
अभिनेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर कइयों का ध्यान खींच रहा है।