अनिरुद्ध रविचंदर के रिसेप्शन में जब मिले दो 'थला', धोनी-अजित को देख फैंस हुए बेकाबू
चेन्नई में हुए कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन में फैंस को बड़ा सरप्राइज तब मिला जब एमएस धोनी और अजित कुमार एक साथ नजर आए।
इन दोनों को ही उनके फैंस 'थला' कहकर बुलाते हैं। साक्षी, शालिनी और सुपरस्टार रजनीकांत के साथ उनकी तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गईं और हर तरफ इन्हीं की चर्चा होने लगी।
अनिरुद्ध के रिसेप्शन में पहुंचे रजनीकांत समेत ये दिग्गज
रिसेप्शन में आए मेहमानों की लिस्ट काफी लंबी और बड़ी थी। इस लिस्ट में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय, फिल्मी दुनिया के दिग्गज रजनीकांत और कमल हासन, एआर रहमान के साथ-साथ सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व खिलाड़ी केन विलियमसन और डेल स्टेन भी शामिल थे।
ये सभी वहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पहुंचे थे। अनिरुद्ध और काव्या मारन ने इसी महीने की शुरुआत में ग्रीस में शादी की थी और यह रिसेप्शन उसी के बाद का जश्न था।
बता दें कि काव्या को सनराइजर्स हैदराबाद की CEO के तौर पर भी जाना जाता है।
ट्विटर पोस्ट
https://twitter.com/i/status/2124570854529081850