'लव जिहाद' को बढ़ावा देने के लिए लोग कर रहे हैं 'बिग बॉस 13' का बहिष्कार
'बिग बॉस' टीवी पर आने वाला सबसे विवादित रियालिटी शो है। 'बिग बॉस 13' का प्रीमियर हुए केवल एक सप्ताह ही हुआ है और रियालिटी टीवी शो पहले ही विवादों में घिर गया है। हालाँकि, 'बिग बॉस' अक्सर TRP के लिए विवादों में घिर जाता है, लेकिन इस बार शो में प्रतियोगी माहिरा शर्मा (हिंदू महिला) और एक कश्मीरी मुस्लिम व्यक्ति असीम रियाज़ के एक ही बिस्तर पर सोने के फ़ैसले से ऑनलाइन खलबली मच गई है। आइए जानें।
'बिग बॉस 13' ने 'बेड फ़्रेंड्स फ़ॉरएवर' की अवधारणा पेश की
'बिग बॉस 13' के होस्ट ने हाल ही में BFFs 'बेस्ट फ़्रेंड्स फ़ॉरएवर' की अवधारणा की घोषणा की, जिसमें विपरीत लिंग के प्रतियोगियों को बेड शेयर करने के लिए जोड़ा बनाया गया। इसके अलावा, शो में पहला टास्क बिना हाथ का इस्तेमाल किए मुँह से मुँह द्वारा किराने का सामान एक दूसरे को देना था। इसके बाद लोगों ने इस शो का बहिष्कार शुरू कर दिया। कुछ ने 'बिग बॉस' और डेटिंग रियालिटी शो 'स्प्लिट्सविला' के बीच समानताएँ भी बताईं।
जो लोग यह शो देख रहे हैं उन्हें मनोचिकित्सक से मिलना चाहिए
ट्विटर यूज़र ने लगाया 'बिग बॉस' पर 'लव जिहाद' को बढ़ावा देने का आरोप
एक सत्यापित ट्विटर यूज़र अतुल कुशवाहा ने एक ब्राह्मण महिला और एक मुस्लिम व्यक्ति की जोड़ी से 'लव जिहाद' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। आपको बता दें कि 'लव जिहाद' मुस्लिम पुरुषों द्वारा विवाह के लिए गैर-मुस्लिम महिलाओं को इस्लाम में बदलने के लिए भ्रमित करने की कथित प्रथा है। कुशवाहा ने एक भ्रामक फोटो शेयर की, जिसमें दो लोगों को अंतरंग होते हुए दिखाया गया है। दोनों को शर्मा और रियाज़ के रूप में देखा गया।
ट्विटर यूज़र का आरोप
फोटो 'बिग बॉस 9' के प्रतियोगियों की है
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुशवाहा ने जिस महिला और पुरुष की फोटो शेयर की है, वह अभिनेता सुयश राय और किश्वर मर्चेंट हैं। फोटो 'बिग बॉस सीज़न 9' की है, जो 2015 में प्रसारित हुआ था। बिग बॉस के घर से जाने के बाद दोनों ने एक साल के बाद शादी कर ली थी। हालाँकि, इस तथ्य के बारे में बहुत से लोग जानते ही नहीं हैं, जो 'बिग बॉस 13' का बहिष्कार कर रहे हैं।