बॉलीवुड में पीईएन मरुधर का धमाका, रणबीर कपूर की 'लव एंड वॉर' पर बड़ा दांव
पीईएन मरुधर ने संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' के पूरे भारत में वितरण अधिकार खरीद लिए हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ये फिल्म 21 जनवरी, 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'लव एंड वॉर' के साथ पीईएन मरुधर के पास बड़ी फिल्मों की सूची और लंबी हो गई है। इसमें शाहरुख खान की 'किंग' भी शामिल है।
पीईएन मरुधर ने हिंदी फिल्म बाजार में बढ़ाई पैठ
'लव एंड वॉर' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म के प्रचाार के लिए इसके किरदारों के पोस्टर भी जारी किए जा चुके हैं।
इसके अलावा पीईएन मरुधर ने हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'समुक' के वितरण अधिकार भी खरीदे हैं। कंपनी ने लव फिल्म्स के साथ 5 फिल्मों का करार भी किया है, जिसमें सौरव गांगुली की बायोपिक भी शामिल है। इससे पता चलता है कि पीईएन मरुधर हिंदी सिनेमा में अपनी पकड़ मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। आने वाले समय में कंपनी की ओर से कुछ और बड़े प्रोजेक्ट्स का ऐलान हो सकता है।