'पेड्डी' ने 4 दिन में कमाए 233 करोड़, पर डायरेक्टर को क्यों मांगनी पड़ी माफी?
राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' ने रिलीज के सिर्फ 4 दिन में ही दुनिया भर में 233.02 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कमाई कर ली है।
4 जून, 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने अकेले रविवार को ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 31.9 करोड़ रुपये की बड़ी कमाई की है।
इस फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना हैं और इसमें विजय सेतुपति तथा बोमन ईरानी भी नजर आ रहे हैं।
'पेड्डी' के निर्देशक ने जाह्नवी के सीन्स पर मांगी माफी
फिल्म की कमाई की बात करें तो, इसके तेलुगु वर्जन ने सबसे ज्यादा 27.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जहां 61% दर्शक सिनेमाघरों में पहुंचे।
वहीं, हिंदी शो से 3.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके तमिल और कन्नड़ भाषा में भी फिल्म ने 25-25 लाख रुपये की कमाई की है। इतनी बड़ी कमाई के बावजूद, फिल्म को जाह्नवी के कुछ सीन्स को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी।
इस पर निर्देशक बुची ने जवाब देते हुए कहा, 'हम उन भावनाओं का सम्मान करते हैं और उठाई जा रही चिंताओं को समझते हुए दिल से माफी चाहते हैं।' उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि वे उन हिस्सों में बदलाव जरूर करेंगे।