LOADING...
'पेड्‌डी': आलोचनाओं के बाद हटाए गए जाह्नवी कपूर के विवादित दृश्य, निर्देशक ने मानी गलती
जाह्नवी कपूर के विवादित दृश्य फिल्म से हटे

'पेड्‌डी': आलोचनाओं के बाद हटाए गए जाह्नवी कपूर के विवादित दृश्य, निर्देशक ने मानी गलती

Jun 09, 2026
03:26 pm

क्या है खबर?

राम चरण की हालिया रिलीज फिल्म 'पेड्‌डी' सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। हालांकि फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार 'अचियम्मा' को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विवाद देखने चल रहा है। आरोप है कि निर्माताओं ने कुछ दृश्यों और कैमरा एंगल के जरिए अभिनेत्री को एक वस्तु की तरह पेश किया है। इन आलोचनाओं के बीच, निर्देशक बुची बाबू सना ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म से जाह्नवी के विवादित दृश्यों को हटा दिया गया है।

प्रतिक्रिया

निर्देशक बोले- फिल्म में कुछ दृश्य भ्रामक थे

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में, निर्देशक ने माना कि कुछ दृश्य "भ्रामक" थे और उनके इच्छित संदेश को व्यक्त नहीं कर पाए। उन्होंने दोहराया कि टीम ने 'पेड्‌डी' के थिएटर संस्करण से उन दृश्यों को हटा दिया है। उन्होंने बताया कि नायक की परवरिश से प्रभावित वह उसकी कच्ची और त्रुटिपूर्ण मानसिकता को चित्रित करना चाहते थे, किरदार मानता है कि से अपनी प्रेमिका से शादी करनी ही होगी। निर्देशक ने स्वीकारा कि प्रस्तुतिकरण पूरी तरह से अपेक्षित नहीं रहा।

आपत्ति

फिल्म बनाने के तरीके में हुई गड़बड़

बुची बाबू ने माना कि फिल्म में कुछ जगहों पर गड़बड़ी हुई। उन्होंने बताया कि कुछ दृश्य जो गलत संदेश दे सकते थे, उन्हें ठीक करने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। जिन दृश्यों पर आपत्ति जताई गई, उनमें जाह्नवी का परिचय दृश्य भी शामिल था। कुछ ने माना कि 'अचियम्मा' की भूमिका स्थापित करने से पहले ही उनके शारीरिक रूप पर ज्यादा जोर दिया गया। बता दें, 'पेड्‌डी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Advertisement