बॉक्स ऑफिस पर दूसरे ही दिन धड़ाम राम चरण की 'पेड्डी', क्या वीकेंड पर पलटेगी बाजी?
क्या है खबर?
ग्लोबल स्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' ने भारत और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। धमाकेदार ओपनिंग के बाद रिलीज के दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखी गई है। फिल्म समीक्षकों और दर्शकों की ओर से मिल रही मिली-जुली प्रति के बीच सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर लगातार आलोचना हो रही है, जिसका सीधा असर अब फिल्म के कारोबार पर पड़ता दिख रहा है।
कमाई
दूसरे दिन फिल्म ने कमाए 26 करोड़
'पेड्डी' ने दूसरे दिन भारत में 26.90 करोड़ की कमाई कर्स की नजरें अकी है, जो पहले दिन के मुकाबले करीब 47 प्रतिशत कम है। हालांकि, 2 दिनों में फिल्म का कुल कारोबार 96.40 करोड़ हो चुका है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना और इसे मिल ठंडी प्रतिक्रिया का असर इसकी कमाई पर साफ देखने को मिला है। हालांकि, निर्माताओं की नजरें शनिवार और रविवार के वीकेंड पर टिकी हैं।
कहानी और किरदार
'पेड्डी' बने राम चरण ने जीते दिल
'पेड्डी' एक हाई-वोल्टेज एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी ग्रामीण पृष्ठभूमि और पारिवारिक मूल्यों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में राम चरण एक ऐसे शक्तिशाली और सिद्धांतों वाले व्यक्ति (पेड्डी) के किरदार में हैं, जो अपने परिवार और अपने गांव के लोगों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। फिल्म में राम चरण का अभिनय खासतौर से दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। जगपति बाबू इस फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका में हैं।
आलोचना
'पेड्डी' में जाह्नवी के किरदार 'अचियम्मा' की तीखी आलोचना
'पेड्डी' में जाह्नवी के किरदार 'अचियम्मा' की सोशल मीडिया पर बहुत तीखी आलोचना हो रही है। लोगों में इस बात को लेकर काफी गुस्सा है कि साल 2026 में भी एक बड़ी फिल्म में अभिनेत्री को इस तरह पेश किया गया है। दर्शकों और समीक्षकों का कहना है कि फिल्म में जाह्नवी के किरदार को कहानी में कोई गहराई या महत्व नहीं दिया गया है। उन्हें सिर्फ एक 'ग्लैमर डॉल' या वस्तु की तरह पेश किया गया है।
बंदर
बॉबी देओल की 'बंदर' की सुस्त शुरुआत
उधर अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कोई कमाल नहीं दिखा पाई। पहले दिन इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 50 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म को काफी सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। उधर बॉक्स ऑफिस पर पहले से मौजूद बड़ी फिल्मों की प्रतिस्पर्धा के कारण इसे दर्शकों के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से काफी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं।